{"_id":"60523fe78ebc3e5911502916","slug":"eve-teasing-with-girl-going-to-coaching-sultanpur-news-lko5700653127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदैंया। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा अपनी सहेली के साथ साइकिल से प्रतिदिन ब्लॉक मुख्यालय के पास कोचिंग पढ़ने जाती है।
पखवारे भर से हनुमानगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास अंडा बेचने वाला अशरफ उर्फ छंगू निवासी हनुमानगंज उसे रोककर छेड़छाड़ करता था। मंगलवार की शाम छात्रा ने परिवारीजनों से पूरी बात बताई। बुधवार को छात्रा को परिवारीजन साइकिल से कोचिंग पढ़ने भेज दिया और निगरानी के लिए खुद पीछे चल दिए।
छात्रा जैसे ही अशरफ की दुकान के पास पहुंची। अशरफ ने उसकी साइकिल रोक ली और छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा के पीछे आ रहे परिवारीजनों ने अशरफ को पकड़ने के लिए दौड़ाया तो वह रेलवे लाइन पार कर गांव की ओर भाग गया।
परिवारीजनों ने इसकी सूचना यूपी 112 के साथ ही कोतवाली देहात पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची यूपी 112 की पीआरवी और कोतवाली देहात पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से अशरफ को पकड़ लिया। एसओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि परिवारीजनों की तहरीर पर अशरफ के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।