{"_id":"6ab8182dbbf518d57d0dd037","slug":"ensure-timely-start-of-sugarcane-crushing-at-the-sugar-mill-dm-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-165899-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल में समय से शुरू कराएं गन्ने की पेराई: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल में समय से शुरू कराएं गन्ने की पेराई: डीएम
Sun, 27 Sep 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ने की पेराई शुरू करने के निर्देश डीएम इंद्रजीत सिंह ने शनिवार को प्रशासनिक भवन में प्रबंध कमेटी के साथ आयोजित बैठक में दिए। उन्होंने चीनी मिल के पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक के दौरान चीनी मिल का मरम्मत कार्य समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने गत वित्तीय वर्ष एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष से संबंधित आय-व्यय व लेखा विवरण की जानकारी ली। इससे पहले डीएम ने चीनी मिल के चल रहे मरम्मत का जायजा लिया। परिसर में अवैध रूप से आवासों में निवास कर रहे लोगों से आवास खाली कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर चीनी मिल प्रबंधक विनीत उपाध्याय, एसडीएम सदर गरिमा सोनकिया सहित संबंधित मौजूद रहे। संवाद