फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   english medium school

इंग्लिश मीडियम विद्यालयों को नहीं मिल रहे शिक्षक

Thu, 03 Oct 2019 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
english medium school
सुल्तानपुर। जिले के 170 इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं मिल रहे हैं। इन विद्यालयों में रिक्त 850 पदों के सापेक्ष महज 623 अध्यापकों ने आवेदन किया है। इन 623 शिक्षकों का चयन हो भी जाता है तो भी 227 शिक्षकों के पद रिक्त रह जाएंगे। इंग्लिश मीडियम स्कूलों में शिक्षकों की लिखित परीक्षा छह अक्तूबर को केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में होगी।
विज्ञापन

जिले के 14 विकासखंड क्षेत्रों के 151 प्राथमिक विद्यालय व 19 उच्च प्राथमिक विद्यालय इंग्लिश मीडियम मॉडल स्कूल बनाने के लिए चयनित किए गए हैं। प्रत्येक विद्यालय में चार सहायक अध्यापक व एक हेडमास्टर की तैनाती की जानी है।
विज्ञापन

इन 170 विद्यालयों में 850 शिक्षक तैनात किए जाने हैं, लेकिन बार-बार तिथि बढ़ाने के बावजूद मात्र 623 शिक्षकों ने ही मॉडल स्कूलों में पढ़ाने के लिए अपनी इच्छा जाहिर की है। इंग्लिश मीडियम विद्यालयों में नियुक्ति के लिए शिक्षकों को लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार से गुजरना होगा। छह अक्तूबर को दो घंटे की लिखित परीक्षा में 50 अंकों का प्रश्नपत्र हल करना होगा। इसके बाद 10 अक्तूबर को साक्षात्कार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

32 एबीआरसी करेंगे कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी
इंग्लिश मीडियम विद्यालयों में शिक्षकों के चयन के लिए होने वाली परीक्षा में 32 ब्लॉक सह समन्वयकों को कक्ष निरीक्षक के रूप में तैनात किया गया है। परीक्षा के सुचारु रूप से संचालन के लिए चार खंड शिक्षा अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। परीक्षा को पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग के साथ ही प्रशासन का भी सहयोग लिया जाएगा।
-डॉ. शरद सिंह, जिला समन्वयक प्रशिक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed