फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Encroachment removed from Guptarganj market

Sultanpur News: गुप्तारगंज बाजार से हटाया गया अतिक्रमण

Tue, 09 Dec 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 09 Dec 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from Guptarganj market
 कूरेभार के गुप्तारगंज बाजार में हटवाया जा रहा अतिक्रमण।  
सुल्तानपुर। उपजिलाधिकारी सदर के आदेश पर मंगलवार को दूसरे दिन भी अयोध्या–प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कूरेभार क्षेत्र के गुप्तारगंज बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नायब तहसीलदार धर्मेंद्र यादव की अगुवाई में चले अभियान में सड़क की पटरियों पर छोटे–बड़े अवैध निर्माण, दुकानों के आगे बढ़ाए गए शेड, अवैध बोर्ड, होर्डिंग्स को हटाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों में अफरातफरी का माहौल रहा। तमाम लोगों ने स्वयं अतिक्रमण हटा लिए। नायब तहसीलदार ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान सोमवार से शुरू किया गया था। अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed