{"_id":"68794cb3c0ba0fb6750763f7","slug":"elephant-swastha-hearing-on-mahawats-bail-petition-not-held-due-to-strike-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-137208-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: हाथी स्वस्थ, हड़ताल के चलते महावत की जमानत अर्जी पर नहीं हो सकी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: हाथी स्वस्थ, हड़ताल के चलते महावत की जमानत अर्जी पर नहीं हो सकी सुनवाई
Fri, 18 Jul 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। हलियापुर में महुए के पेड़ से बंधे हाथी की नियमित देखभाल की जा रही है। बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी पशु डॉक्टरों ने हाथी का परीक्षण कर बताया कि वह स्वस्थ है। उधर, कोर्ट में हड़ताल से महावत की जमानत अर्जी पर सुनवाई नहीं हो सकी।
हाथी के लिए चारा-पानी और रोटी की व्यवस्था ठीक चल रही है। मथुरा हाथी प्रशिक्षण केंद्र से आए पशु चिकित्सक प्रमोद राजपूत ने बृहस्पतिवार को भी हाथी का परीक्षण किया। जांच के बाद उन्होंने बताया कि हाथी पूरी तरह से स्वस्थ है। वन विभाग की टीम के लोग निरंतर निगरानी कर रहे हैं।
वन दरोगा राकेश पांडेय, रवि शंकर पांडेय, सौरभ यादव, जय श्याम आदि चारा-पानी की व्यवस्था में लगे हुए हैं। डीएफओ अमित सिंह ने बताया कि कोर्ट में हड़ताल है। महावत का बयान दर्ज करने के लिए एक जांच कमेटी गठित होगी। महावत के बयान पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
16 से 18 घंटे खाने में बीतता हाथी का समय
प्रभागीय वनाधिकारी अमित सिंह ने बताया कि एक स्वस्थ हाथी प्रतिदिन 16-18 घंटे खाने में समय बिताता है। दिन भर में 150 किग्रा. से अधिक खाना हाथी खा सकता है। हाथी शाकाहारी पशु है। एक वयस्क हाथी दिन में 20 से 25 गैलन पानी पीता है। इसके अलावा हाथी को गन्ना, केला, गूलर और पीपल की पत्ती खाना पसंद है।