फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Electricity supply will be given on five days morning four hours

पांच दिन तक सुबह चार घंटे गुल रहेगी 50 हजार आबादी की बिजली

Thu, 15 Jul 2021 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply will be given on five days morning four hours
सुल्तानपुर। शहर की करीब 50 हजार आबादी पांच दिन सुबह चार घंटे फिर बिजली समस्या से जूझेगी। वितरण खंड ने शहर के निर्माणाधीन फोरलेन के किनारे स्थित पेड़ों की कटान के लिए 20 जुलाई तक शटडाउन दे दिया है। एक सप्ताह से शहर के लोग पेड़ों की कटाई की वजह से चल रहे शटडाउन से परेशान हैं।
विज्ञापन

शहर में पयागीपुर-गोलाघाट फोरलेन सड़क निर्माण कार्य की वजह से शहर की करीब 50 हजार आबादी पांच दिन सुबह चार घंटे बिजली समस्या से फिर जूझेगी। वन विभाग की ओर से पेड़ों की कटाई पूरी नहीं कर पाने की वजह से विभाग ने फिर शटडाउन मांगा था।
विज्ञापन

विभाग की मांग पर विद्युत वितरण खंड ने पांच दिन सुबह चार घंटे के लिए शटडाउन की अवधि बढ़ा दी है। वितरण खंड ने फोरलेन के किनारे स्थित पेड़ों की कटाई के लिए सुबह सात से 11 बजे तक शहर के डाकखाना उपकेंद्र व टीपीनगर के नरायनपुर फीडर पर शटडाउन वन विभाग को दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पहले भी वितरण खंड ने करीब सप्ताह भर का शटडाउन डाकखाना उपकेंद्र व नरायनपुर फीडर पर दिया था। करीब सप्ताह भर के शटडाउन के बाद भी पेड़ों की कटाई का कार्य वन विभाग पूरा नहीं कर सका।
शटडाउन का समय आगे बढ़ने पर शहर की करीब 50 हजार आबादी फिर उमस भरी गर्मी से पांच दिन सुबह के समय बिजली न आने से परेशान होगी। शहर एसडीओ प्रशांत गिरी ने बताया कि पेड़ों की कटाई का कार्य अभी पूरा नहीं हो सका है। कार्य पूरा करने के लिए अधिशाषी अभियंता की ओर से शटडाउन को आगे बढ़ाया गया है।

विद्युत वितरण व पीडब्ल्यूडी का भी रुका कार्य
सड़क के किनारे स्थित पेड़ों की कटाई का कार्य पूरा नहीं होने की वजह से लोक निर्माण विभाग व विद्युत वितरण का कार्य भी रुका है। विद्युत वितरण केबल व अन्य सामाग्री लगाने का कार्य पूरा नहीं कर पा रहा है।
पीडब्ल्यूडी निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ा पा रहा है। इसकी वजह से शहर में निर्माणाधीन फोरलेन पर लोगों को आवागमन की भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed