{"_id":"6a0b54106f7631629c074d6a","slug":"electricity-supply-was-disrupted-for-12-hours-in-jhalapur-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-156579-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: झालापुर में 12 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: झालापुर में 12 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
Mon, 18 May 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 18 May 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
दूबेपुर। टीपीनगर उपकेंद्र के अहिमाने फीडर से जुड़े झालापुर गांव में एलटी लाइन का केबल टूटने से करीब 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। भीषण गर्मी में ग्रामीणों को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ा।
रविवार को रात लगभग 10 बजे जोगीवीर के पास शाॅर्ट सर्किट से बंच केबल जलकर टूट गया। इसके बाद झालापुर गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत टीपीनगर उपकेंद्र पर फोन करके दर्ज कराई, लेकिन रात में खामीं दुरुस्त नहीं की गई। सोमवार सुबह 10 बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों को राहत मिली।
उधर, अमहट चौराहे के पास गायत्री मंदिर के बगल लगे ट्रांसफार्मर में तकनीकी खामी आने से मोहल्ले के तकरीबन 20 घरों में करीब 10 घंटे तक बिजली गुल रही। गभड़िया फीडर की हाईटेंशन लाइन के आसपास मौजूद पेड़ों की डालियों की कटाई-छंटाई के चलते आशियाना कॉलोनी में सोमवार सुबह 10.30 से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन
इसके अलावा कांशीराम, नारायनपुर, रानीगंज व साऊथ समेत टीपीनगर उपकेंद्र के सभी फीडरों पर बिजली की आवाजाही का सिलसिला दिनभर चलता रहा। अवर अभियंता प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि तापमान बढ़ने से खामियां बढ़ गई हैं। खामियों को दुरुस्त कराने का प्रयास चल रहा है।