{"_id":"6658dfd110612e24d30ee994","slug":"electricity-supply-of-20-villages-disrupted-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-114049-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 20 गांव की बिजली आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 20 गांव की बिजली आपूर्ति बाधित
Fri, 31 May 2024 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 31 May 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
धनपतगंज (सुल्तानपुर)। बिजली के तारों पर बुधवार दोपहर बाद आई तेज आंधी से पेड़ गिरने से कई गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। शंकरगढ़ उपकेंद्र से जुड़े 20 गांवों के 4600 उपभोक्ताओं की रात की नींद हराम हो गई। बृहस्पतिवार को भी देर रात आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
शंकरगढ़ विद्युत सब स्टेशन से 20 गांवों के 4600 उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति होती है। बुधवार शाम करीब पांच बजे धूल भरी तेज आंधी चलने लगी। कई जगह तारों पर पेड़ के गिरने से पूरे उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। बृहस्पतिवार को भी पूरे दिन लाइट नहीं आ सकी।
उपभोक्ता नंद किशोर ने बताया कि इस उपकेंद्र का हाल यह है कि हल्की हवा चलने से बिजली काट दी जाती है। राम प्रकाश और सियाराम तिवारी ने कहा कि बृहस्पतिवार को दो दिन हो गए। विभाग के कर्मचारी अभी तक फाल्ट ठीक करने में लगे हैं। जेई सुरेश कुमार ने कहा कि आंधी से पेड़ तार पर गिर गए थे। पेड़ की कटाई कराई जा रही है। शुक्रवार सुबह तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी।