फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   electricity

ब्रेकडाउन में छह फीडर, उपभोक्ताओं की बत्ती गुल

Wed, 08 Sep 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
electricity
16. सुल्तानपुर के दरियापुर विद्युत उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य करते विद्युत कर्मी। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। लखनऊ में विद्युत संविदा कर्मियों की चल रही हड़ताल का असर दूसरे दिन बुधवार को दिखना शुरू हो गया है। विद्युत वितरण खंड में कर्मचारियों व इंजीनियरों की कमी से बुधवार को छह फीडर ब्रेकडाउन में चले गए। फॉल्ट को लेकर दिनभर इंजीनियर परेशान रहे और उपभोक्ताओं के घरों की बत्ती गुल रही।
विज्ञापन

मांगों को लेकर मंगलवार सेे लखनऊ में जारी विद्युत संविदा कर्मियों के धरने का असर दूसरे दिन से पड़ने लगा है। मंगलवार को मौसम की साथ देने से जिलेे में कोई खास फॉल्ट नहीं आया लेकिन बुधवार को उमस बढ़ने से खराबियां शुरू हो गईं। बुधवार की दोपहर बाद तक विभिन्न खराबियों में चांदा, करौंदीकलां, रामपुर समेत छह फीडर ब्रेकडाउन में चले गए। इसके साथ ही विभिन्न जगहों पर तार टूटने, ट्रांसफार्मर में खराबी समेत अन्य दिक्कतें आती रहीं।
विज्ञापन

कुड़वार विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कई गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत एक्सईएन से की, लेकिन इसके बाद भी शाम तक बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हो सका था। उपकेंद्रों पर तैनात विद्युत विभाग के कर्मचारी व इंजीनियर दिन भर उपभोक्ताओं की समस्याओं से जूझते रहे। फॉल्ट बढ़ने से इंजीनियर व कर्मचारी परेशान रहे। हजारों उपभोक्ताओं की बत्ती गुल रही। संविदा कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री अजय चौरसिया ने लखनऊ के धरने से बताया कि देरशाम तक फॉल्ट अटेंड नहीं हो पाने से उपभोक्ता परेशान रहे। वितरण के कर्मचारी व इंजीनियरों का फोकस बड़े फॉल्ट पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों व इंजीनियरों की मदद से हो रहा कार्य
विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशाषी अभियंता संजीव कुमार सिंह ने बताया कि संविदा कर्मियों की हड़ताल से दिक्कतें आ रही हैं। इंजीनियरों व कर्मचारियों की मदद से हर संभव फॉल्ट दुरुस्त कराने का कार्य कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed