{"_id":"60b3d4fd8ebc3e43a10cf794","slug":"electricity-problem-in-karaundikala-sultanpur-news-lko5802496171","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेपटरी हुई करौंदीकलां की बिजली व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेपटरी हुई करौंदीकलां की बिजली व्यवस्था
विज्ञापन
करौंदीकलां। विकास खंड क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बदहाल हो गई है। अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं। दिन में तो किसी तरह से लोग समय गुजारते हैं लेकिन रात बिताना मुश्किल हो गया है।
अघोषित कटौती को लेकर क्षेत्रवासियों में रोष है। ग्रामीणों ने पॉवर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों से निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है।
करौंदीकलां विकास खंड में विद्युत आपूर्ति नरायनपुर नागनाथपुर स्थित सरस्वती नगर पॉवर हाउस से होती है। फॉल्ट आने पर कई बार शटडाउन के चलते पूरे दिन बिजली की आंखमिचौली चलती रहती है।
पुराने पोल व तार से आपूर्ति होने में अक्सर फॉल्ट आ जाता है। पिछले दिनों हुई बारिश से कई स्थानों पर तार टूट गए थे। अभी भी कई स्थानों पर टूटे हुए तार जोड़ेे नहीं जा सके हैं। इससे विद्युत आपूर्ति में बाधा हो रही है।
विज्ञापन
क्षेत्र के प्रेम प्रकाश सिंह, संजय मिश्र, ओंकार मिश्र, किशन चौबे, विवेक नारायण झा, सत्य प्रकाश यादव, बजरंगी मिश्र ने बताया कि लगातार हो रही अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं और आंदोलन की योजना बना रहे हैं।
पावर कॉर्पोरेशन के अवर अभियंता आदिल अली ने बताया कि पिछले दिनों खराब मौसम की वजह से कई जगह तार टूट गए थे। इससे समस्या उत्पन्न हुई थी। जहां से शिकायत मिल रही है, उसे तत्काल निस्तारित कराया जा रहा है।