फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Electricity cut off for two and a half hours

Sultanpur News: ढाई घंटे गुल रही बिजली, एक लाख की आबादी हुई परेशान

Sat, 02 Sep 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 02 Sep 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Electricity cut off for two and a half hours
सुल्तानपुर। पारेषण 220 केवी उपकेंद्र से शनिवार को दोपहर करीब ढाई घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे उमस भरी गर्मी में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ी करीब एक लाख की आबादी को परेशानी उठाना पड़ी। आपूर्ति बहाल होने के बाद वितरण के फीडरों के ओवरलोड होने से रोस्टिंग कर उन्हें संचालित करना पड़ा। ऐसे में विभिन्न मोहल्लाें में हुई अघोषित कटौती ने मुसीबत बढ़ाई।
विज्ञापन



शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे पयागीपुर स्थित 220 केवी पारेषण उपकेंद्र पर 63 एमवीए ट्रांसफार्मर का एक सीवी क्लैंप बदलने के लिए अर्धशहरी केएनआई, ट्रांसपोर्टनगर व शहर के डाकखाना उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। पारेषण से वितरण निगम के तीनों उपकेंद्र बंद किए जाते ही तीनों उपकेंद्रों से जुड़ी एक लाख से अधिक की आबादी दोपहर 12 बजे से लेकर ढाई बजे तक बिजली गुल रहने से परेशान रही।
विज्ञापन



तीनों वितरण उपकेंद्रों से आपूर्ति बहाल किए जाने के बाद वितरण से सबस्टेशन ओवर लोड हो गए। ओवर लोडिंग से ट्रिपिंग की स्थिति को देखते हुए वितरण की ओर फीडरों को रोस्टिंग में संचालित करना पड़ा। इस कारण शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी देर शाम तक प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



केएनआई उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति पारेषण से कटौती किए जाने के पहले से ही फॉल्ट के कारण बंद रही। शहर एसडीओ विश्वजीत कुमार ने बताया कि पारेषण से आपूर्ति मिलने के बाद ओवर लोडिंग की समस्या से फीडरों को रोस्टिंग में संचालित करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed