फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Electricity cut for four hours on Eid due to burning of cable box

Sultanpur News: केबल बॉक्स जलने से ईद पर चार घंटे गुल रही बिजली

Wed, 02 Apr 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 02 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Electricity cut for four hours on Eid due to burning of cable box
सुल्तानपुर। ईद पर चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश के बाद भी चार घंटे तक करीब 40 हजार लोग लगातार परेशान रहे। अन्य क्षेत्रों में खराबी से कटौती से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोमवार रात में आपूर्ति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन

ईद पर सोमवार सुबह सवा आठ बजे नरायनपुर के पास दरियापुर उपकेंद्र की मुख्य लाइन का केबल बॉक्स जल गया। बॉक्स जलते ही उपकेंद्र बंद हो गया। दो घंटे की छानबीन के बाद नया केबल बॉक्स लगाकर साढ़े 12 बजे उपकेंद्र को चालू किया गया। करीब चार घंटे आपूर्ति सामान्य रहने के बाद शाम करीब सवा छह बजे दरियापुर के एक नंबर फीडर की केबल जल गई। करीब आधे घंटे बाद केबल को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल की गई। दोपहर तक चार घंटे उपकेंद्र बंद रहने से दरियापुर से जुड़ी आबादी व शाम को करीब पांच हजार लोग बिजली के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन

शहर के टीपीनगर में भाईं की तरफ जाने वाले लाइन का एक खंभा टूटने से 10 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। जेई जियालाल ने बताया कि पांच गांवों की आपूर्ति काटकर अन्य गांवों को आपूर्ति दी गई। शाम को खंभा लगाकर सभी गांवों की आपूर्ति बहाल की गई। केएनआई उपकेंद्र के पांचोंपीरन में दोपहर को लाइन में आई खराबी से करीब एक घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। वितरण निगम प्रथम के अधिशासी अभियंता पवन कुमार ने बताया कि संयंत्रों व लाइनों को दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल की गई। ईद को देखते हुए कर्मचारियों को पहले ही सतर्क किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed