{"_id":"e799919c70ed8f1214c75a9dc0dc4b7f","slug":"electricity-crisis-in-sultanpur-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात भर ठप रहा केएनआई उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात भर ठप रहा केएनआई उपकेंद्र
Updated Mon, 03 Aug 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। शहर के पास हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से केएनआई उपकेंद्र रविवार की रात भर ठप रहा। उपकेंद्र बंद होने से रात भर ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की 40 हजार आबादी बिजली के अभाव में परेशान रही। रात में एकाएक उपकेंद्र बंद होने की सूचना से वितरण खंड के इंजीनियर सकते मेें आ गए। छानबीन के बाद नरायनपुर के पास स्थित रेेलवे लाइन के निकट तार टूटा पाया गया। इंजीनियरों ने भोर में फॉल्ट को ठीक कर आपूर्ति बहाल की है। '
विज्ञापन
रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे आपूर्ति के समय अचानक केएनआई उपकेंद्र ठप हो गया। उपकेंद्र बंद होने से सब स्टेशन पर मौजूद कर्मी सकते में आ गए। छानबीन के बाद उपकेंद्र पर कोई खराबी नहीं मिलने पर इसकी सूचना कर्मियों ने इंजीनियरों को दी। कई घंटे छानबीन के बाद भी खामी नहीं मिलने पर लाइनों की चेकिंग शुरू हुई। रात करीब दो बजे नरायनपुर रेेलवे क्रॉसिंग के पास 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार टूटा पाया गया।
विज्ञापन
रात में लाइनमैनों को बुलाकर तार को ठीक करवाने का कार्य शुरू हुआ। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद भोर में करीब चार बजे केएनआई उपकेंद्र की आपूर्ति बहाल हो सकी। रात भर उपकेंद्र बंद रहने से अर्धशहरी उपकेंद्र से जुड़ी 40 हजार आबादी परेशान रही। भीषण उमस में लोगों के इन्वर्टर जवाब दे गए। काफी लोगों ने जागकर रात काटी। एसडीओ एके सिंह ने बताया कि हाईटेंशन लाइन का तार ठीक करके भोर में आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन