{"_id":"67cb3fb2d239f7eff7057d77","slug":"electricians-body-found-on-shop-bench-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-128411-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दुकान की बेंच पर मिला इलेक्ट्रिशियन का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दुकान की बेंच पर मिला इलेक्ट्रिशियन का शव
Sat, 08 Mar 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। शादी विवाह में इलेक्ट्रिशियन का काम करने वाले युवक की बृहस्पतिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव चाय की दुकान पर बेंच पर पड़ा मिला। उसकी नाक से खून निकला था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
गोसाईगंज थाने के सोनारा चैनापुर निवासी राजन पांडेय (18) पुत्र शैलेंद्र पांडेय इलेक्ट्रिशियन का काम करते थे। बृहस्पतिवार को जंजाली का पुरवा गांव में शादी थी। कार्यक्रम की सजावट के लिए राजन घर से निकले थे। शुक्रवार सुबह उनका शव मोतीगंज बाजार में चाय की दुकान पर रखी बेंच के ऊपर पड़ा मिला। राजन के मुंह और नाक से खून निकला था।
शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं थे। शव मिलने की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। मौत का कारण पता नहीं चल सका है। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। बेटे की मौत से पिता शैलेंद्र पांडेय और मां गायत्री का रोकर बुरा हाल है। भटमई चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। (संवाद)