{"_id":"5902202b4f1c1bbc62c0c98c","slug":"electric-pole-dismantled-during-encroachment-drive","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाते समय टूटे पोल, हाईवे पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाते समय टूटे पोल, हाईवे पर लगा जाम
Amarujala Bureau
Updated Thu, 27 Apr 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
लगा जाम, लोग परेशान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप संभागीय परिवहन कार्यालय के बाहर बृहस्पतिवार की दोपहर लखनऊ-वाराणसी हाईवे की दोनों पटरियों पर हुए अतिक्रमण को पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में हटवाया गया। नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण को हटवाने के लिए जेसीबी व क्रेन लगाई गई थी।
विज्ञापन
जेसीबी व क्रेन से सड़क की दोनों पटरियों पर रखी गुमटियों व किए गए अवैध निर्माण को हटवाया गया। इसी बीच अचानक क्रेन की चपेट में आने से एक विद्युत पोल टूटकर जमीन पर गिर पड़ा। पोल टूटने से धारा प्रवाहित तारों में शॉर्ट सर्किट होने के चलते चिंगारी निकलने लगी। तारों में शॉर्ट सर्किट देखकर लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर आवागमन करने वाले वाहन रुक गए। इसी बीच चिंगारी से सड़क के किनारे स्थित झाड़ियों में आग लग गई।
विज्ञापन
झाड़ियों में आग लगने की सूचना पर दमकल वाहन भी पहुंच गया। दमकल कर्मियों ने झाड़ियों में लगी आग को बुझाया। क्रेन से तारों में खिंचाव होने पर कांशीराम आवास कॉलोनी में लगे अन्य दूसरे खंभे भी टूटकर गिर पड़े। इससे मोबाइल टॉवर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। फायर कर्मियों की मदद से हाईवे पर पड़े तार को हटवाया गया। तब जाकर आधा घंटा बाद आवागमन बहाल हो सका। जाम में फंसने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एसडीएम सदर प्रमोद पांडेय, सीओ मुकेश मिश्रा, एआरटीओ प्रशासन एलबी सिंह, ईओ मुशीर अहमद समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ईओ ने बताया कि उप संभागीय परिवहन अधिकारी की मांग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। करीब आठ से 10 गुमटियां हटाई गईं हैं। अन्य अतिक्रमण कारियों को चेतावनी दी गई है। रोक के बाद दोबारा अतिक्रमण किया गया तो संबंधित पर जुर्माना भी किया जाएगा।