{"_id":"a8d5ebfa9bfd6019dc648599a126d8e8","slug":"electric-meter-in-villeges-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगेंगे विद्युत मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगेंगे विद्युत मीटर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Mon, 22 Jun 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। चरमराई विद्युत व्यवस्था से परेशान पावर कॉर्पोरेशन ने चोरी पर नियंत्रण के बहाने ग्रामीण उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। ग्रामीण उपभोक्ताओं के विद्युत उपभोग पर नियंत्रण के लिए कॉर्पोरेशन ग्रामीण क्षेत्रों में भी मीटर लगवाने जा रहा है। इसके लिए वितरण खंड ने कार्ययोजना बना ली है। पहले चरण में सात हजार मीटर ग्रामीण क्षेत्रों में लगवाए जाएंगे। इसका नतीजा मिलने के बाद और मीटर लगवाए जाएंगे।
चरमराई विद्युत व्यवस्था पर नियंत्रण करने में हांफ रहा पावर कॉर्पोरेशन अब उपभोक्ताओं के खर्च पर नियंत्रण की तैयारी में है। विद्युत चोरी पर नियंत्रण के बहाने कॉर्पोरेशन ग्रामीण उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसने की कोशिश शुरू कर दी है। इसके लिए कॉर्पोरेशन ग्रामीण क्षेत्रों में मीटर लगवाने जा रहा है। शासन एवं कॉर्पोरेशन के निर्देश पर वितरण खंड ने कार्ययोजना बना ली है। पहले चरण में 7386 मीटर ग्रामीण उपभोक्ताओं के यहां लगाने की योजना बनाई गई है। इस पर करीब 10 करोड़ 34 लाख चार हजार रुपये खर्च होंगे। विद्युत वितरण मंडल ने कार्ययोजना बनाकर उसकी मंजूरी के लिए कॉर्पोरेशन को भेजा है। कॉर्पोरेशन से स्वीकृति मिलते ही जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मीटर स्थापना का कार्य शुरू हो जाएगा।