{"_id":"65f5ef78151fae050a089324","slug":"elections-for-sultanpur-parliamentary-seat-will-be-held-in-the-sixth-phase-on-may-25-sultanpur-news-c-103-1-slp1001-111211-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: छठवें चरण में 25 मई को होगा सुल्तानपुर संसदीय सीट पर चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: छठवें चरण में 25 मई को होगा सुल्तानपुर संसदीय सीट पर चुनाव
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आम चुनाव 2024 में सुल्तानपुर संसदीय सीट के लिए छठवें चरण में चुनाव कराया जाएगा। इसकी अधिसूचना 29 अप्रैल को जारी हो जाएगी। जबकि मतदान 25 मई को कराया जाएगा। चुनाव आयोग की ओर से आम चुनाव की घोषणा के बाद जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी।
कलेक्ट्रेट में चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र जिलाधिकारी न्यायालय में दाखिल किए जाएंगे। इसमें रिटर्निंग अफसर के रूप में वे स्वयं और सभी एसडीएम एआरओ के रूप में काम करेंगे। बताया कि आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है, जिसका अनुपालन कराने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
इसके बाद विकास भवन के प्रेरणा सभागार में उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव शुक्ल ने प्रभारी उड़नदस्ता टीम व पुलिस प्रभारियों के साथ बैठक कर निष्पक्ष चुनाव की नसीहत दी। साथ ही आदर्श आचार संहिता का कठोरता से पालन कराने के निर्देश दिए। इस निर्देश के साथ ही जिले में राजनीतिक पोस्टर-बैनर हटाए जाने का काम शुरू हो गया। सबसे पहले कलेक्ट्रेट और विकास भवन में लगाई गई ऐसी सभी होर्डिंग व बैनर को हटवाया गया। इसके अलावा सभी एसडीएम व सीओ अपने-अपने क्षेत्रों में इस कार्य में लग गए हैं। बैठक में आदर्श आचार संहिता प्रभारी सीआरओ देवेंद्र सिंह, मुख्य कोषाधिकारी अरविंद सिंह, सभी उपजिलाधिकारी, उड़नदस्ता टीम समेत पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिलेभर में जगह-जगह उतरवाए गए बैनर-पोस्टर
फोटो-24
सुल्तानपुर। कलेक्ट्रेट के सामने नगर पालिका की टीम ने सड़क के किनारे लगे राजनैतिक पोस्टर होर्डिंग को उतारा। एसडीएम सदर ठाकुर प्रसाद और ईओ नगर पालिका लाल चंद्र सरोज ने शहर में अन्य स्थानों पर भी बैनर आदि हटवाए। दोस्तपुर नगर पंचायत में शनिवार को पार्टियों के बैनर पोस्टर उतारे गए। खंड विकास अधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। चांदा कस्बे व आसपास की बाजारों से विभिन्न राजनैतिक दलों के समर्थन में लगे फ्लैक्स को पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने हटाया। जयसिंहपुर में तहसील परिसर में लगे बैनर और पोस्टर को एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी व तहसीलदार अरविंद भारतीय की मौजूदगी में हटाया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -
संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं के आंकड़े
पुरुष मतदाता - 954358
महिला मतदाता - 879932
थर्ड जेंडर - 65
कुल मतदाता - 1834355
पहली बार के वोटर - 23699
दिव्यांग मतदाता - 20953
-- -- -- -- -- -- --
निर्वाचन का कार्यक्रम
अधिसूचना की तिथि - 29 अप्रैल
नामांकन की अंतिम तिथि - 06 मई
नामांकन जांच - 05 मई
नाम वापसी - 09 मई
मतदान - 25 मई
मतगणना - 04 जून
-- -- -- -- -- -
चुनाव के प्रशासनिक इंतजाम
पोलिंग सेंटर - 1254
पोलिंग बूथ - 1991
जोनल मजिस्ट्रेट - 16
सेक्टर मजिस्ट्रेट - 181
उड़नदस्ता टीम - 15
अस्थायी निगरानी समिति - 15
जिले की सीमा पर चेकपोस्ट - 40
जिले के भीतर चेकपोस्ट - 42
जिले में बना कॉल सेंटर
जिले में में काॅल सेंटर स्थापित किया गया है, जिसका टोल फ्री नंबर 1800-180-1950 है। उक्त के अतिरिक्त कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जिसका नंबर 05362-220178 है।