{"_id":"6251ca647f9cbf2a30728597","slug":"election-sultanpur-news-lko6253898178","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव : अमेठी-सुल्तानपुर में पड़े 3847 वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव : अमेठी-सुल्तानपुर में पड़े 3847 वोट
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव के मतदान के लिए कतार में खड़े जनप्रतिनिधि।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। अमेेठी-सुल्तानपुर विधान परिषद के चुनाव में शनिवार को 3847 वोट पड़े। 48 वोटरों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। शाम चार बजे मतदान की समाप्ति के बाद भाजपा, सपा समेत चार प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो गया। सुबह से शुरू हुए मतदान का अधिकारियों ने का जायजा लिया। शांतिपूर्ण मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
अमेठी-सुल्तानपुर विधान परिषद क्षेत्र के लिए शनिवार की सुबह आठ बजे बूथों पर मतदान शुरू हुआ। चुनाव के लिए जिले में बनाए गए 15 बूथों पर शुरुआती दौर में मतदान काफी धीमा रहा। सुबह 10 बजे तक अमेठी व सुल्तानपुर के बूथों को मिलाकर महज 14.66 फीसदी वोट ही पड़ सके। इसके बाद मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी शुरू हुई। दो घंटे बाद दोपहर 12 बजे तक मतदान प्रतिशत बढ़कर 61.01 पर पहुंच गया। इसके दो घंटे बाद दो बजे तक अधिकांश वोटरों ने मतदान कर दिया। दो बजे तक 91.73 फीसदी वोट पड़ गए। शाम को चार बजे मतदान समाप्ति पर अमेठी व सुल्तानपुर को मिलाकर 98.77 फीसदी मतदान हुआ।
एमएलसी चुनाव में अमेठी व सुल्तानपुर को मिलाकर बनाए गए 3895 मतदाताओं में से 3847 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 48 वोटरों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। शाम को चार बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों को सील कर दिया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में दोनों जिलों की मतपेटियों को शहर स्थित नगरपालिका के सामुदायिक मिलन केंद्र (स्ट्रांग रूम) में जमा करा दिया गया है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में फोर्स तैनात की गई है। मतदान के साथ ही भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र प्रताप सिंह, सपा प्रत्याशी शिल्पा प्रजापति, निर्दल इंद्रकुमार व देवी प्रसाद पांडेय का भाग्य मतपेटियों में कैद हो गया। मतों की गणना सामुदायिक मिलन केंद्र में ही 12 अप्रैल को होगी।