फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   election

बढ़े वोटों ने आसान किया भाजपा की जीत का रास्ता

Fri, 11 Mar 2022 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
election
सुल्तानपुर। विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा की जीत सुनिश्चित करने में बढ़े वोटों ने बड़ी भूमिका निभाई है। वर्ष 2017 की तुलना में मतों में हुई वृद्धि ने भाजपा के चार प्रत्याशियों की जीत आसान कर दी। हालांकि इसके बाद भी एक सीट भाजपा के हाथों से कांटे के संघर्ष में फिसल गई। गणना के आंकड़ों ने तस्वीर साफ कर दी है। दो दलों की लड़ाई में अन्य दल कहीं ठहर नहीं सके।
विज्ञापन

वर्ष 2022 के संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मतों के लिहाज से वर्ष 2017 के आंकड़े का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वर्ष 2017 के चुनाव में प्रदेश में चली भाजपा की लहर में जिले की पांच सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों को कुल पड़े 9,97,846 के सापेक्ष 3,69,057 मत मिले थे। भाजपा प्रत्याशियों को मिले मत कुल पड़े वोटों का करीब 35 फीसदी से ऊपर है। इस बार के चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों ने अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस चुनाव में पिछले चुनाव की तुलना में कुछ ज्यादा वोटिंग हुई है। मतदान में करीब 62,487 वोटों की बढ़ोत्तरी हुई है। वृद्धि के लिहाज से आंकड़ों को देखा जाय तो इसमें भाजपा प्रत्याशियों को पांचों सीटों पर पिछले चुनाव की तुलना में 57,671 वोट अधिक मिले हैं। यानि इस चुनाव में बढ़े 62,487 मतों का लाभ भाजपा को भी मिलना माना जा रहा है। हालांकि इसका लाभ सपा को भी मिलने से इन्कार नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके साथ ही चुनाव में बसपा, कांग्रेस समेत अन्य छोटी पार्टियों के वोटों में आई गिरावट का लाभ भी आमने-सामने की लड़ाई में भाजपा व सपा को मिला है। सभी सीटों पर आमने-सामने की लड़ाई में वोटों में हुई वृद्धि ने भाजपा के चार प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कर दी। इसमें पिछले चुनाव की तुलना में अधिक मत पाकर कादीपुर सुरक्षित से राजेश गौतम, सदर से राजप्रसाद उपाध्याय, सुल्तानपुर से विनोद सिंह व लंभुआ से सीताराम वर्मा चुनाव जीत गए। हालांकि इसौली में भी पिछले चुनाव की तुलना में अधिक वोट मिलने के बाद भी भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी महज 269 मतों से चुनाव हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांचों विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को मिले 4,26,728 मत
इस चुनाव में पांचों विधानसभा क्षेत्र में पोस्टल बैलेट समेत 10,60,33 मत पड़े थे। इस बार कुल पड़े मतों में पांचों विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में 4,26,728 मत गए हैं। यह कुल पड़े मतों का करीब 45 फीसदी है। इसमें ईवीएम समेत पोस्टल बैलेट का वोट भी शामिल है।
भाजपा प्रत्याशियों को वर्ष 2012, 2017 व 2022 में मिले मत
वर्ष इसौली सुल्तानपुर सदर लंभुआ कादीपुर
2012 11,474 21,443 24,389 6,537 8700
2017 47,342 86,786 68,950 78,627 87,353
2022 69,360 92,715 85,249 82,999 96,405
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed