{"_id":"6b01da1828cb99766e0bd739","slug":"relief-from-monkey-attacks-kapivan-monkey-sanctuaries-to-be-established-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-169849-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बंदरों के हमले से मिलेगी मुक्ति, बनेंगे कपिवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बंदरों के हमले से मिलेगी मुक्ति, बनेंगे कपिवन
Sat, 21 Nov 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बंदरों के हमले से परेशान किसानों और शहरवासियों को राहत दिलाने के लिए वन विभाग ने कपिवन बनाने की पहल शुरू की है। शासन से प्रस्ताव मिलने के बाद विभाग ने नगर पालिका परिषद और चार नगर पंचायतों में इसके लिए भूमि तलाशने की तैयारी की है।
कपिवन में गूलर सहित अन्य फलदार पौधे रोपे जाएंगे, जिससे बंदरों को भोजन और रहने का प्राकृतिक ठिकाना मिल सके। शहर के विवेकनगर, शास्त्रीनगर, सीताकुंड, गोलाघाट और रेलवे स्टेशन पर बंदरों के झुंड से लोग परेशान हैं। इनके उपद्रव से किसानों ने टमाटर और मटर की खेती तक छोड़ दी है। घरों की छतों पर सामान रखने से भी लोग बचते हैं। प्रभागीय वनाधिकारी अमित सिंह ने बताया कि करौंदीकला में पिछले वर्ष एक कपिवन स्थापित कराया गया था। अब अन्य क्षेत्रों में भी भूमि तलाशकर कार्ययोजना तैयार की जा रही है।