{"_id":"61e4639ca0d3201bfa374675","slug":"election-sultanpur-news-lko613771798","type":"story","status":"publish","title_hn":"2712 कर्मचारी कराएंगे विधानसभा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2712 कर्मचारी कराएंगे विधानसभा चुनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिले में 27 फरवरी को पांचवें चरण में कराए जाने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आयोग के आदेश पर 2712 कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। मतदान ड्यूटी के अलावा 10 प्रतिशत कर्मचारियों को तहसीलों में आरक्षित रखा जाएगा।
विधानसभा का चुनाव जिले में पांचवें चरण में कराया जाएगा। पांचवें चरण के चुनाव के लिए जिले में आयोग के आदेश पर मुख्य कार्मिक अधिकरी/सीडीओ अतुल वत्स ने 120 फीसदी मतदान कार्मिक लगाए गए हैं। इसके तहत विभिन्न विभागों के 2712 कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी के लिए नियुक्त किया गया है। जिला विकास अधिकारी एवं सहायक कार्मिक अधिकारी डॉ. डीआर विश्वकर्मा ने बताया कि चुनाव के दौरान प्रत्येक बूथ पर चार मतदान कार्मिक को ड्यूटी पर लगाया जाएगा। इसमें एक पीठासीन अधिकारी, दो मतदान अधिकारी प्रथम व द्वितीय और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को लगाया जाएगा। इसके लिए तीन-एक का फॉर्मूला तैयार किया गया है।
मतदान के लिए अमहट के प्रशिक्षण स्थल से पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 110 फीसदी मतदान कार्मिकों को ड्यूटी के लिए रवाना किया जाएगा। तहसीलों पर 10 फीसदी मतदान कार्मिक आरक्षित रखे जाएंगे। कहीं दिक्कत आने पर ये कार्मिक बूथों पर रवाना किए जाएंगे। बताया कि कार्मिकों को पहला प्रशिक्षण दिलाने की तैयारी चल रही है।