फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Election campaign is over, now preparing for voting

चुनाव प्रचार थमा, अब मतदान की तैयारी

Sat, 26 Feb 2022 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Election campaign is over, now preparing for voting
सुल्तानपुर। पांचवें चरण के विधानसभा चुनाव के लिए करीब पखवारे भर से चला आ रहा चुनावी शोर शुक्रवार की शाम थम गया। प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। प्रत्याशियों ने अंतिम दिन विभिन्न क्षेत्रों में जुलूस निकाला। रोड-शो के जरिए अपनी ताकत का एहसास कराया। देर शाम प्रचार थमने के बाद प्रत्याशियों ने घर-घर जनसंपर्क शुरू कर दिया। शनिवार को बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।
विज्ञापन

चुनाव चिह्न आवंटन के बाद 11 फरवरी से शुरू हुआ चुनाव प्रचार का शोर शुक्रवार की शाम थम गया। अंतिम दिन विभिन्न दलों के प्रत्याशियों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। पांचों विधानसभा क्षेत्र के सपा, भाजपा, कांग्रेस व बसपा के प्रत्याशियों ने विभिन्न क्षेत्रों में जुलूस निकाला। कुछ प्रत्याशियों ने क्षेत्रों में रोड-शो किया। जुलूस व रोड-शो के जरिए प्रत्याशियों ने अपनी ताकत का एहसास कराया। कुछ प्रत्याशियों ने अपने दल के स्टार प्रचारकों की सभा कराकर विपक्षी प्रत्याशियों पर बढ़त बनाने की कोशिश की।
विज्ञापन

सुबह से लेकर शाम तक प्रत्याशियों का रोड-शो, जुलूस व प्रचार चलता रहा। रोड-शो, जुलूस व प्रचार में बड़ी संख्या में वाहनों के उतरने से शहर व कुछ ग्रामीण क्षेत्र के कस्बों में जाम की स्थिति रही। प्रत्याशियों के वाहनों में वाहनों का लंबा काफिला रहा। शाम छह बजे माइक व अन्य माध्यमों से चल रहा चुनावी प्रचार का शोरगुल थम गया। प्रचार थमने के बाद सभी दलों के प्रत्याशियों ने घर-घर जनसंपर्क में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। शुक्रवार को देर रात तक प्रत्याशियों, पदाधिकारियों व उनके समर्थकों की ओर से घर-घर जनसंपर्क करने का कार्य चलता रहा। शनिवार को देर रात तक सभी प्रत्याशियों की ओर से घर-घर जनसंपर्क का कार्य जारी रहने के आसार हैं। रविवार को चुनाव कराने के लिए शनिवार को पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed