{"_id":"6179a324bf30826a28411f5b","slug":"elecation-sultanpur-news-lko602042986","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टल बैलेट से मतदान करेंगे बुजुर्ग मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टल बैलेट से मतदान करेंगे बुजुर्ग मतदाता
विज्ञापन
8. लंभुआ में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के संबंध में बैठक करतीं एसडीएम।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंभुआ (सुल्तानपुर)। तहसील सभागार में बुधवार को विधानसभा सामान्य निर्वाचन को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के विषय में विस्तृत चर्चा की गई।
तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी लंभुआ वंदना पांडेय के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। एसडीएम ने कहा कि कुल 450 बूथों पर बीएलओ के जरिए नए मतदाताओं का नाम शामिल करने, दूसरे स्थान पर निवास कर रहे मतदाताओं का नाम जांच के बाद सूची से हटाने व महिला पुरुष के अनुपात में वोटों का प्रतिशत बढ़ाने के संबंध में कार्य किया जाएगा।
एसडीएम ने बताया कि इस बार 80 से 100 वर्ष के बुजुर्ग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा मिलेगी। इसके लिए बीएलओ सूची का सत्यापन करेंगे। एसडीएम ने शिक्षक रणवीर सिंह को निर्वाचन का नोडल नामित किया। इस मौके पर तहसीलदार अरविंद मिश्रा, बीईओ अजय सिंह, लीला यादव, अशोक सिंह, प्रमिला शुक्ला, नवीन सिंह आदि मौजूद रहे।