{"_id":"65eb673e86e446435c0d9474","slug":"elderly-driver-dies-due-to-uncontrolled-tractor-overturning-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-110851-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से बुजुर्ग चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से बुजुर्ग चालक की मौत
विज्ञापन
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के उमरी गांव में शुक्रवार दोपहर एक बुजुर्ग किसान की ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर मौत हो गई। ट्रैक्टर को बुजुर्ग किसान स्वयं चला रहा था। घटना से परिवार में मातम का माहौल है।
अखंडनगर थाना क्षेत्र के उमरी गांव निवासी श्रीपाल सिंह (65) शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे ट्रैक्टर में रोटावेटर लगाकर अपने खेत की जुताई करने जा रहे थे। रास्ते में अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक सूखे तालाब में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से श्रीपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी होने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे बुजुर्ग चालक को किसी तरह बाहर निकाला गया। हादसे की जानकारी पर अखंडनगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस व ग्रामीणों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखंडनगर पहुंचाया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक विश्वरूप प्रकाश यादव ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मुखिया की मौत से सदमे में परिवार
श्रीपाल अपने परिवार के मुखिया थे। खेतीबाड़ी से लेकर घर की हर जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। मृतक के दो पुत्र बड़े अजय प्रताप सिंह और दूसरे विजय प्रताप लखनऊ में हैं। घर पर सिर्फ मृतक की पत्नी हैं। बताया जा रहा है कि श्रीपाल के पुत्रों को पिता की मृत्यु की जानकारी ग्रामीणों ने दी। घटना से पूरा परिवार सदमे में है।