फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Amarnath Agrahari was elected President and Rakesh Maurya General Secretary unopposed

Sultanpur News: अमरनाथ अग्रहरि अध्यक्ष, राकेश मौर्य महामंत्री निर्विरोध चुने गए

Sun, 27 Sep 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 27 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Amarnath Agrahari was elected President and Rakesh Maurya General Secretary unopposed
सूरापुर। सूरापुर बाजार में शनिवार देर रात आयोजित व्यापारियों की आम बैठक में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की स्थानीय इकाई का पुनर्गठन किया गया। 500 से अधिक व्यापारियों की मौजूदगी में अमरनाथ अग्रहरि को अध्यक्ष और राकेश मौर्य को महामंत्री निर्विरोध चुना गया। दोनों नामों पर किसी अन्य दावेदार के सामने नहीं आने पर व्यापारियों ने तालियां बजाकर सहमति जताई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमेश अग्रहरि ने और संचालन तहसील अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने किया। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री अनूप श्रीवास्तव रहे। वरिष्ठ व्यापारी अमृतलाल अग्रहरि ने अध्यक्ष पद के लिए अमरनाथ अग्रहरि के नाम का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन

प्रेम प्रकाश जायसवाल ने महामंत्री पद के लिए राकेश मौर्य का नाम प्रस्तावित किया। जिलाध्यक्ष और तहसील अध्यक्ष ने दोनों के निर्वाचन की घोषणा की। प्रदेश महामंत्री ने व्यापारियों से एकजुट रहने का आह्वान किया। बैठक में जिला व तहसील पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed