फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Elderly cyclist dies after colliding with speeding bike

Sultanpur News: तेज रफ्तार बाइक से टकराकर साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

Fri, 21 Nov 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 21 Nov 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Elderly cyclist dies after colliding with speeding bike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करौंदीकला। बांगरकला बाजार में पंचायत भवन के पास शुक्रवार शाम तेज रफ्तार बाइक से टकराकर साइकिल सवार मारूफपुर निवासी दूधनाथ प्रजापति (75) की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बाइक सवार भाग निकले।
दुर्घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि दूधनाथ शुक्रवार शाम चार बजे साइकिल लेकर बांगरकला बाजार सब्जी लेने गए थे। बांगरकला पंचायत भवन के पास सड़क को पार कर रहे थे तभी तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल दूधनाथ को एंबुलेंस से सीएचसी करौंदीकला पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में दो घायल
सुल्तानपुर। हलियापुर के कुवासी निवासी अमन प्रताप सिंह (45) शुक्रवार सुुबह घर से बाइक से निकले। रास्ते में हलियापुर कस्बे के निकट तिरहुंत मोड़ के पास कुमारगंज से आ रही दूसरी बाइक से वह सामने से भिड़ गए। दुर्घटना में संतोष मौर्य (35) निवासी नेवाजी का पुरवा, शुकुल बाजार, जिला अमेठी घायल हो गए। हलियापुर थानाध्यक्ष तरूण पटेल ने बताया कि किसी ने हेलमेट नहीं पहना था। दोनों को कुमारगंज पिठला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed