फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Elder brother murdered yonger brother just because of hate

छोटे भाई के मान-सम्मान व खुशहाली से थी ईर्ष्या, इसलिए कर दिया कत्ल

Thu, 12 Aug 2021 09:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
Elder brother murdered yonger brother just because of hate
8. सुल्तानपुर में आरोपी के बारे में जानकारी देते एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। पांच दिन पूर्व धम्मौर के हाजीपट्टी गांव में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा कर दिया। युवक की हत्या उसके बड़े भाई ने ही चाकू से गोदकर की थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

हत्या की वजह छोटे भाई का परिवार में अधिक मान-सम्मान और उसे शादी में मिली कार बनी। यही नहीं पिता के रिटायर होने के बाद युवक को 10 लाख रुपये भी मिलने वाले थे। इससे बड़ा भाई अंदर ही अंदर अपने छोटे भाई से रंजिश रखता था।
विज्ञापन

धम्मौर क्षेत्र के हाजीपट्टी गांव निवासी अलीम खान अमेठी जिले के जामो में स्थित एसबीआई बैंक में कर्मचारी हैं। अलीम का छोटा बेटा अब्दुल नबी खान (25) गत शनिवार की रात मकान के दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में सो रहा था, जबकि बड़ा भाई आखिर खान बगल के कमरे में सोया था। देर रात अब्दुल नबी खान की चाकू से मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ के दौरान उसके बड़े भाई आखिर खान ने बताया था कि छत के रास्ते दाखिल हुए अज्ञात लोगों ने उसके भाई की हत्या की है। आखिर के भी हाथ के पंजे पर चाकू के निशान थे। पुलिस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश में जुटी थी।
एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि शुरुआत से ही आखिर खान पर संदेह हो रहा था। डॉग स्क्वॉयड और फॉरेंसिक टीम को मकान में बाहर से किसी के आने के कोई साक्ष्य नहीं मिले थे। पुलिस ने आखिर खान को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म स्वीकार कर लिया।
एसपी ने बताया कि आखिर खान अपने छोटे भाई अब्दुल नबी को घर में मिल रहे अधिक मान-सम्मान से ईर्ष्या रखता था। आखिर ने बताया कि उसके पिता रिटायर होने वाले थे। उसने अपने पिता से 10 लाख रुपये दुकान खोलने के लिए मांगा था।
पिता ने उसे रुपये देने से मना कर दिया। 10 लाख रुपये अब्दुल नबी को जमीन खरीद कर उस पर दुकान चलाने के लिए देने वाले थे। आखिर ने बताया कि उसके भाई की शादी बड़े परिवार में हुई थी। शादी में उसे कार के साथ ही दान दहेज भी बहुत मिला था। इसे लेकर भी वह अपने छोटे भाई से रंजिश रखता था। इसलिए उसने भाई की हत्या कर दी। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपये का इनाम दिया है।
चाकू के वार से दो टुकड़ों में बंट गया था हार्ट
सुल्तानपुर। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट करने वाले चिकित्सक ये देखकर हैरान थे कि अब्दुल नबी का हार्ट चाकू के हमले से दो हिस्सों में बंट गया था। ऐसा कभी भी देखने को नहीं मिलता है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में अब्दुल नबी के शरीर पर चाकू के कुल 10 चोट के निशान मिले थे।
बाएं हाथ की चोट ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
सुल्तानपुर। कहते हैं कि अपराधी कितनी भी चतुराई करे, वह अपने पीछे कोई न कोई सुराग जरूर छोड़ जाता है। कुछ ऐसा ही धम्मौर थाना क्षेत्र के हाजीपट्टी गांव निवासी आखिर खान के साथ भी हुआ। छोटे भाई अब्दुल नबी की हत्या के बाद लगातार बयान बदल रहा आखिर खान आखिरकार अपने ही बुने जाल में फंस गया।

छोटे भाई की हत्या के दौरान जिस चाकू से उसने हत्या की थी, उसी चाकू के जख्म उसके बाएं हाथ के पंजे व अंगुली में भी थे। एसओ धम्मौर सीताराम यादव ने बताया कि उसके हाथ की अंगुली में ही चोट के निशान थे। ऐसा तब होता है जब कोई धारदार हथियार छिटक कर लग जाए। अब्दुल नबी पर प्रहार के दौरान छिटक कर चाकू आखिर खान के हाथ के पंजे में लग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed