फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Eight volunteers will participate in the Republic Day parade

Sultanpur News: गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगी आठ स्वयंसेवी

Mon, 16 Oct 2023 11:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 16 Oct 2023 11:19 AM IST
विज्ञापन
Eight volunteers will participate in the Republic Day parade
सुल्तानपुर। गनपत सहाय पीजी कॉलेज पयागीपुर में रविवार को एनएसएस स्वयंसेवियों की प्री-आरडी परेड हुई। इसमें अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध 15 कॉलेजों की एनएसएस स्वयंसेवी शामिल हुईं। परेड में आठ स्वयंसेवियों का चयन हुआ। ये गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगी।
विज्ञापन



रविवार सुबह 11 बजे प्री-आरडी कैंप में पहुंचीं स्वयंसेवियों का रजिस्ट्रेशन हुआ। इसके बाद एक किलोमीटर की दौड़ हुई। यह रेस 10 मिनट के भीतर पूरी करनी थी। इसमें सफल स्वयंसेवी परेड में शामिल हुईं। 18वीं यूपी बटालियन के सूबेदार मेजर हुकुम सिंह ने प्री-आरडी परेड में अनुशासन व मार्च पास्ट का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन



इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का निरीक्षण लखनऊ से आए चयन मंडल ने किया। हर विधा के अंक का मूल्यांकन चयन मंडल ने किया। जिला नोडल अधिकारी डॉ. आलोक तिवारी ने बताया कि स्वयंसेवियों को 15 दिन के भीतर पत्र भेजकर चयन की जानकारी दी जाएगी। प्री-आरडी परेड में एनएसएस के क्षेत्रीय निदेशक एएसकरबी, राज्य संपर्क अधिकारी डॉ. मंजू सिंह व कर्नल एन. श्रीनिवासन व प्राचार्य अंग्रेज सिंह राणा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





एनएसएस की स्वयंसेवियों ने प्री-आरडी परेड से पहले रंगोली बनाई। इसकी थीम बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ थी। डॉ़ मंजू सिंह ने स्वयंसेवियों का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। बेटियाें को भी अच्छी शिक्षा मिले, इसके लिए माता-पिता प्रयास करें। बेटियों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed