फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Eight Nominations on Third day

तीसरे दिन दाखिल हुए आठ नामांकन पत्र

Tue, 31 Oct 2017 10:28 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 31 Oct 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
Eight Nominations on Third day
निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

नगरीय निकाय चुनाव में नामांकन के तीसरे दिन मंगलवार को नगर पालिका परिषद गौरीगंज में अध्यक्ष पद के लिए दो व सभासद पद पर छह प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। मंगलवार को अध्यक्ष पद के एक व सभासद पद के लिए 58 प्रत्याशियों ने आरओ से नामांकन पत्र खरीदे।      

विज्ञापन



राज्य निर्वाचन आयोग से जारी नगरीय निकाय चुनाव कार्यक्रम के पहले चरण में शामिल नगर पालिका परिषद गौरीगंज में नामांकन दाखिल करने के तीसरे दिन मंगलवार को बसंती देवी पथिक व मीना कुमारी ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सभासद पद के लिए दो, नौ व 22 से एक-एक तथा वार्ड संख्या 14 से तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। कार्यक्रम के तीसरे दिन मंगलवार को भी अध्यक्ष पद के लिए ममता कुमारी ने रिटर्निग अधिकारी/एसडीएम गौरीगंज मोतीलाल यादव ने नामांकन पत्रों की खरीद की।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट परिसर के पांच काउंटरों पर मंगलवार को वार्ड संख्या 11, 20 व 19 के लिए एक-एक, वार्ड संख्या-एक, दो, तीन, पांच, सात, दस, 13 व 22 के लिए दो-दो, वार्ड संख्या चार, छह, आठ, 17, 23 व 25 के लिए तीन-तीन, वार्ड संख्या 15,16 व 24 से चार-चार तथा वार्ड संख्या 12 से नौ लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे।  नामांकन प्रक्रिया के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने तीन स्थानों पर बैरिकेडिंग की है। तीनों बैरियर पर एक-एक निरीक्षक सहित कई पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed