फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Eight nomination papers for the post of village head were withdrawn

Sultanpur News: प्रधान पद के आठ नामांकन पत्र लिए गए वापस

Thu, 25 Jul 2024 04:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 25 Jul 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Eight nomination papers for the post of village head were withdrawn
सुल्तानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत के चल रहे उपचुनाव में प्रधान पद के लिए दाखिल आठ नामांकन पत्र बुधवार को वापस ले लिए गए। नामवापसी के बाद इसौली के पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोून के गांव धनपतगंज के मायंग में प्रधान व बीडीसी पद पर मुकाबला आमने-सामने होगा।
विज्ञापन


बीडीसी पद के लिए पूर्व विधायक के चाचा ऋषि भद्र सिंह तकदीर आजमा रहे हैं जबकि प्रधान पद का एक प्रत्याशी उनका करीबी बताया जा रहा है। फिलहाल नामवापसी के बाद अब ग्राम प्रधान के चार, बीडीसी का एक और ग्राम पंचायत सदस्य के दो पदों पर छह अगस्त को चुनाव होगा। प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के लिए बुधवार सुबह बल्दीराय, कुड़वार, धनपतगंज, कूरेभार व जयसिंहपुर विकास खंड में नामवापसी की प्रक्रिया शुरु हुई। बल्दीराय के अरवल में प्रधान पद के लिए दाखिल पांच नामांकन पत्रों में से दो वापस ले लिए गए। अब तीन प्रत्याशी मैदान में बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी ब्लॉक के बीहीनिदूरा में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए हुए दो नामांकन में से किसी ने अपना पर्चा वापस नहीं लिया। सदस्य पद पर आमने-सामने मुकाबला होगा। कुड़वार के बुकुनपुर में प्रधान पद के लिए दाखिल तीन नामांकन पत्रों में से एक नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिया गया। अब इस गांव में दो प्रत्याशियों के बीच आमने-सामने का मुकाबला है।

पूर्व विधायक सोनू सिंह के गांव धनपतगंज के मायंग में प्रधान पद के लिए दाखिल पांच नामांकन पत्रों में से तीन वापस ले लिए गए। अब प्रधान पद पर दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला रह गया है। इसी तरह बीडीसी पद पर पूर्व विधायक के चाचा ऋषिभद्र सिंह व रामदेव के बीच मुकाबला बना है। काफी प्रयास के बाद भी रामदेव ने पर्चा वापस नहीं लिया।


कूरेभार विकास खंड के सिरवारा में ग्राम प्रधान पद के लिए दाखिल सात नामांकन पत्रों में से दो पर्चे वापस ले लिए गए। अब मैदान में पांच प्रत्याशी बचे हैं। इसी तरह जयसिंहपुर के फतेहपुर संगत में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला बना है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश बाजपेयी ने बताया कि सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। अब छह अगस्त को 18 मतदेय स्थलों पर चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed