फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Eight Kumbh special trains will run on Prayag route in Magh Mela

माघ मेला में अयोध्या-प्रयागराज रूट पर चलेगी आठ कुंभ स्पेशल ट्रेनें

Fri, 10 Jan 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Eight Kumbh special trains will run on Prayag route in Magh Mela
सुल्तानपुर। माघ मेला को देखते हुए रेलवे की ओर से महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुक्रवार से शुरू कर दिया गया। शुक्रवार को पौष पूर्णिमा से लेकर 21 फरवरी महाशिवरात्रि के बीच पड़ने वाले विभिन्न पर्वों पर आठ जोड़ी महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों का संचालन अयोध्या व प्रयाग रेलवे स्टेशन के बीच किया जाएगा। अयोध्या से प्रयागराज के बीच चलने वाली कुंभ स्पेशल ट्रेनों का ठहराव स्थानीय रेलवे स्टेशन पर भी होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन में करीब ढाई बजे कुंभ स्पेशल ट्रेन प्रयाग से रवाना की गई। यह ट्रेन शाम करीब सवा सात बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंची। दूसरी ट्रेन प्रयाग रेलवे स्टेशन से देर रात करीब 09:45 बजे रवाना की गई। मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को है।
विज्ञापन

14 जनवरी को अयोध्या रेलवे स्टेशन से दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। वापसी में प्रयाग रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिए दो ट्रेनें संचालित की जाएंगी। इसके बाद 24 जनवरी को मौनी अमावस्या पर्व को लेकर अयोध्या रेलवे स्टेशन से 23 जनवरी को प्रयाग के लिए तीन ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी में 24 जनवरी को प्रयाग से अयोध्या के लिए तीन जोड़ी ट्रेनों का संचालन होगा। 25 जनवरी को प्रयाग रेलवे स्टेशन से अयोध्या के बीच तीन ट्रेनें संचालित की जाएंगी। 30 जनवरी को बसंत पंचमी पर्व के अवसर पर 29 जनवरी को अयोध्या रेलवे स्टेशन से अलग-अलग समय पर दो ट्रेनें प्रयागराज के लिए रवाना होंगी।
इन ट्रेनों का ठहराव स्थानीय रेलवे स्टेशन पर होगा। वापसी मेें 30 जनवरी को प्रयाग रेलवे स्टेशन से दो ट्रेनें अयोध्या के लिए रवाना होंगी। नौ फरवरी को माघी पूर्णिमा के अवसर पर अयोध्या रेलवे स्टेशन से आठ फरवरी को प्रयाग जाने के लिए दो ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
वापसी में नौ फरवरी को प्रयाग रेलवे स्टेशन से भी दो स्पेशल ट्रेनें संचालित होंगी। 21 फरवरी को महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर 20 फरवरी को अयोध्या से दो स्पेशल ट्रेनें प्रयाग के लिए संचालित की जाएंगी। वापसी में 21 फरवरी को प्रयाग रेलवे स्टेशन से भी दो स्पेशल ट्रेनें संचालित होंगी। रेलवे की ओर से सभी ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी गई है।

स्टेशन अधीक्षक एलएल मीना ने बताया कि माघ मेला 2020 को लेकर रेलवे की ओर से अयोध्या व प्रयाग रेलवे स्टेशनों के बीच कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। इन ट्रेनों की सूची व समय सारिणी भी रेलवे की ओर से जारी कर दी गई है। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed