फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Eid celebrations in town

खूब हो रही ईद पर खरीद

Tue, 05 Jul 2016 10:13 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 05 Jul 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
Eid celebrations in town
बाजारों में बिखरी रौनक - फोटो : अमर उजाला

ईद को लेकर बाजारों की रौनक बढ़ गई है। लोगों ने तैयारियां शुरू कर दीं हैं। मंगलवार को शहर के चौक इलाके में दिन भर ईद को लेकर लोगों ने खरीददारी की। बारिश होने के बाद भी खरीदारों का उत्साह फीका नहीं पड़ा। त्योहार को हर्षोल्लास मनाने के लिए श्रृंगार के सामान, कपड़े व सेंवइयों की दुकानों पर दिन भर खचाखच भीड़ जुटी रही।  

विज्ञापन


त्योहारों पर बाजार की रौनक स्वाभाविक रूप से बढ़ जाती है। इस बार भी ईद को लेकर बाजार की रौनक बढ़ गई है। खासतौर पर गहनों, कपड़ों और सेंवइयों की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन


अलविदा की नमाज के बाद त्योहार की रंगत में निखार आ जाता है। मंगलवार को ईद की तैयारी को लेकर खरीदारों की बाजार में भीड़ उमड़ी। रोजेदार रमजान के पवित्र महीने के अंतिम दिनों में ईद की तैयारियां कर रहे हैं। मंगलवार को चौक इलाके में दिन भर खरीदारों की भीड़ रही। बाटा गली की सभी चूड़ी, कंगन व शृंगार की दुकानों पर महिलाओं की खासी भीड़ दिखाई दी। ईद की नमाज अदा करने के लिए बच्चों ने भी बाजार में आई विभिन्न वेराइटियों की टोपियों की खरीदारी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed