फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   e rikhshaw route fixed

शहर में ई-रिक्शा के लिए 11 रूट तय

Fri, 17 Sep 2021 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
e rikhshaw route fixed
सुल्तानपुर। शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका ने ई-रिक्शा के संचालन के लिए 11 रूट बनाए हैं। इन रूटों पर ई-रिक्शा के संचालन के लिए नगर पालिका की ओर से कार्रवाई की जा रही हैं। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद रूट संचालन की व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके लिए नगर पालिका की ओर से डीएम व एसपी को पत्र भी भेजा गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद में राजस्व बढ़ाने के लिए ई-रिक्शा संचालन की उपविधि का प्रकाशन पहले ही किया जा चुका है। इसके तहत नगर पालिका में संचालित होने वाले ई-रिक्शा संचालकों को 100 रुपये पंजीयन व 300 रुपये मासिक शुल्क अदा करना होगा। इसके साथ ही शहर में जगह-जगह लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका ने रूट चार्ट भी बनाया है। बनाए गए मैप के अनुरूप ई-रिक्शा का संचालन 11 रूटों पर होगा। रूट नंबर एक गोलाघाट से पयागीपुर चौराहा व वापसी में पयागीपुर चौराहा से गोलाघाट रहेगा। रूट नंबर दो चुनहा करौंदिया से बस स्टेशन तक दोनों दिशाओं में बनाया गया है। रूट नंबर तीन अमहट चौराहा से गोलाघाट दोनों तरफ का रहेगा।
विज्ञापन

रूट नंबर चार में गोलाघाट से पंत स्टेडियम, राहुल चौराहा से होते हुए ओमनगर तक बनाया गया है। वापसी में यही रूट ओमनगर से पंत स्टेडियम तक होगा। रूट नंबर पांच बाधमंडी चौराहे से प्यारे पट्टी रोड पौशाला तक रहेगा। रूट नंबर छह दरियापुर तिराहा से बाधमंडी होते हुए अमहट चौराहे का बनाया गया है। रूट नंबर सात रेलवे स्टेशन से बस स्टेशन होते हुए गोलाघाट रहेगा। रूट नंबर आठ अफीम कोठी से दीवानी, कलेक्ट्रेट, बस स्टेशन होते हुए रेलवे स्टेशन तक है। रूट नंबर नौ नयानगर से सिरवारा रोड से डाकखाना चौराहा होते हुए जिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन तक बनाया गया है। रूट नंबर 10 रेलवे स्टेशन से रूद्रनगर होते हुए पंचरास्ता, दरियापुर तिराहा तक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूट नंबर 11 बस स्टेशन से विवेकनगर, निरालानगर चांदमारी तक बनाया गया है। नगर पालिका के अधिकारियों का मानना है कि रूटों का निर्धारण होने से जगह-जगह ई रिक्शा खड़े नहीं रहेंगे। इससे जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष बबिता जायसवाल ने बताया कि रूट निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया पूरी होने पर रूट निर्धारण की व्यवस्था लागू की जाएगी। इस संबंध में डीएम व एसपी को भी पत्र दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed