{"_id":"570fc8ca4f1c1be0354a6af7","slug":"e-auction-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय अनाज मंडी से जुड़ा सुल्तानपुर, ई-ऑक्शन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय अनाज मंडी से जुड़ा सुल्तानपुर, ई-ऑक्शन शुरू
Amarujala Bureau
Updated Thu, 14 Apr 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
किसानों को मिलेगी राहत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में किसानों को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की ई-ऑक्शन योजना की शुरुआत मंडी परिषद में हो गई है। इसके तहत जनपद के किसान अपनी उपज के वाजिब दाम के साथ ऑनलाइन नेशनल मार्केट से जुड़ेंगे। ई-टेंडरिंग वाली किसी भी मंडी में कृषक अपने उत्पाद खरीद और बेच सकेंगे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार से मंडी परिषद में राष्ट्रीय कृषि बाजार मिशन के तहत ई-ऑक्शन योजना की शुरुआत की गई जिसके तहत अब जिले के किसान कृषि क्षेत्र में राष्ट्रीय बाजार से जुड़ सकेंगे। मंडी अधिनियम के तहत कृषि उत्पादों के क्रय-विक्रय के लिए एकल लाइसेंस व ऑनलाइन मार्केटिंग की व्यवस्था की गई है। एकल लाइसेंस के तहत प्रदेश की किसी भी मंडी में उत्पाद खरीदने के लिए अलग-अलग लाइसेंस नहीं लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
व्यापारी को मंडी की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद लाइसेंस दिया जाएगा। उसके बाद कृषक या व्यापारी अपने उत्पाद को ई-टेंडरिंग वाली मंडी में कहीं भी बेच सकते हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक इस योजना के तहत 22 मंडियों को जोड़ा गया है। इसके तहत कृषकों व व्यापारियों को ऑनलाइन क्रय विक्रय का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन