फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   dy cm's visit

वीजा नहीं देने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति सुन रहे पीएम का भाषण: केशव मौर्य

Sat, 12 Oct 2019 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
dy cm's visit
सुल्तानपुर। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि गुजरात का मुुख्यमंत्री रहते जिस अमेरिका ने नरेंद्र मोदी को वीजा नहीं दिया था। अब उसी देश के राष्ट्रपति ने अपने देश में पिछले दिनों सामने बैठकर पीएम मोदी का भाषण सुना।
विज्ञापन

यह सिर्फ मोदी का नहीं बल्कि, उनके नेतृत्व में 130 करोड़ देशवासियों का सम्मान है। वे अखंडनगर के कलान में स्थित श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व का सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बन रहा है। देश का सम्मान बढ़ा है। कुछ दिन पहले तक अनुच्छेद 370 कश्मीर के लिए कैंसर जैसा था। देश एक था लेकिन कानून व झंडे दो थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी ने अनुच्छेद 370 व 35ए हटाकर एक देश एक संविधान व एक विधान की व्यवस्था लागू की। यह व्यवस्था लागू करके सरकार ने बलिदानी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना साकार किया है।
छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि देश व प्रदेश को आगे ले जाने में युवाओं की भूमिका अहम है। केंद्र व प्रदेश सरकार का प्रयास है कि युवा आगे बढ़ें ताकि, दुनिया में हमारे देश व प्रदेश का नाम रोशन हो सके। शिक्षा को उन्होंने सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।
कहा कि इसके मद्देनजर सरकार बेहतर कार्य कर रही है। सरकार ने यह तय किया है कि प्रत्येक विद्यालय को संपर्क मार्ग से जोड़ा जाएगा, जिससे विद्यालय आने-जाने में विद्यार्थियों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकारों के प्रयास से हमारा देश प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। यही वजह है कि बड़े-बडे़ देश हमारे देश का सम्मान कर रहे हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सूबे के विधि एवं कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि हर क्षेत्र में देश व प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में विकास दिखने लगा है।

कार्यक्रम को विधायक राजेश गौतम, जिलाध्यक्ष भाजपा जगजीत सिंह छंगू, काशी प्रांत उपाध्यक्ष रामचंद्र मिश्र, श्याम बहादुर पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे। विद्यालय पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री व विधि व न्याय मंत्री का प्रबंधक भोला सिंह, प्रशासक डॉ. वेदप्रकाश सिंह, अतुल प्रताप सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed