{"_id":"571e48bb4f1c1bed50a91605","slug":"dusty-strorm-the-day-long","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर चली लू और अंधड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर चली लू और अंधड़
Amarujala Bureau
Updated Mon, 25 Apr 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर चलना हुआ कठिन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में हो रही भीषण गर्मी से सोमवार को भी लोगों को राहत नहीं मिली। दिन भर हुई भीषण गर्मी व अंधड़ से जनजीवन बेहाल रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने और तापमान में वृद्घि का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
भीषण गर्मी का कहर सोमवार को भी जारी रहा। सुबह करीब 9.0 बजे से ही तेज धूप होने लगी। दोपहर आते-आते चिलचिलाती धूप ने कहर ढाना शुुरू कर दिया। दोपहर के समय 10.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही उत्तरी-पछुआ से धूल भरी आंधी से लोगों को आवागमन में खासी परेशानी उठानी पड़ी। अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आने के बावजूद लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने और तापमान में इजाफा होने की संभावना है। मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह नागा ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन