फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Durga Puja preparations intensify; 130 idols to be installed.

Sultanpur News: दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज, 130 प्रतिमाओं की होगी स्थापना

Wed, 30 Sep 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 30 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Durga Puja preparations intensify; 130 idols to be installed.
 शहर में दुर्गा पूजा के लिए बन रहा पंडाल। संवाद
सुल्तानपुर। नवरात्र और दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर और आसपास करीब 130 देवी प्रतिमाओं की स्थापना की तैयारी है। कई पूजा समितियों ने पंडाल निर्माण शुरू कर दिया है। 11 अक्तूबर से शुरू होने वाले नवरात्र महोत्सव के पहले दिन विभिन्न पंडालों में मां भगवती की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन


गणेश पूजा महोत्सव के समापन के बाद अब पूजा समितियां सजावट, पंडाल निर्माण और धार्मिक आयोजनों की तैयारियों में जुट गई हैं। जिला प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी, बिजली विभाग, नगर पालिका सहित महोत्सव से जुड़े विभागों को व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। शारदा माता पूजा समिति के व्यवस्थापक समीर मयंक ने बताया कि नवरात्र के प्रथम दिन मां शारदा की विधिवत स्थापना होगी।
विज्ञापन


केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति के उपाध्यक्ष राजदेव शुक्ल ने बताया कि शहर और आसपास करीब 130 देवी प्रतिमाओं की स्थापना होगी। पूजा पंडालों में नवरात्र के दौरान नियमित पूजा-अर्चना और दर्शन का सिलसिला चलेगा। महोत्सव में डांडिया, बड़े भंडारे और जगराते भी आयोजित किए जाएंगे। इनमें प्रदेश और देश के कलाकार शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति ने महोत्सव की भव्यता के साथ व्यवस्थाओं में सहयोग की अपील की है। साथ ही डीजे के भारी शोर से बचते हुए धार्मिक आयोजन की गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed