{"_id":"5d9f703d8ebc3e93af0f5da3","slug":"durga-pooja-sultanpur-news-lko4861269161","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरम पर पहुंचा दुर्गापूजा महोत्सव का उल्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरम पर पहुंचा दुर्गापूजा महोत्सव का उल्लास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिले के ऐतिहासिक दुर्गापूजा महोत्सव में देवलोक के अद्भुत दृश्य व देश-विदेश में स्थापित मंदिरों के स्वरूप दिखाई दे रहे हैं। ऊंचे-ऊंचे पंडालों में विराजी मां भगवती के विभिन्न रूपों के दर्शन के लिए दूर-दराज से लोग शहर में पहुंच रहे हैं।
दुर्गापूजा का उल्लास अपने चरम पर पहुंच गया है। शाम होते ही पंडालों पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लग रहा है। हर तरफ देवी मां के जयकारे गूंज रहे हैं। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए स्वयंसेवी संगठनों ने स्वास्थ्य शिविर भी लगा रखे हैं। शहर में भंडारों की धूम मची है।
शहर के पयागीपुर से गोलाघाट, करौंदिया से ओमनगर, अमहट चौराहे से सिरवारा रोड का इलाका हर तरफ रंग-बिरंगी झालरों की सजावट से जगमग हो रहा है। पूजा पंडालों के आसपास देवी मां के भक्ति गीत व जयकारे सुनाई पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन समेत विभिन्न मार्गों पर हजारों की संख्या में देवी मां के भक्त दर्शन करने को शहर में आते दिखाई पड़ रहे हैं। पूजा पंडालों के साथ ही भंडारे की धूम है। गुरुवार को भी शहर के डीएम आवास के निकट भंडारे का आयोजन किया गया।
इसमें संतोष पांडेय समेत कई अन्य लोगों के नेतृत्व में प्रसाद वितरण कार्यक्रम हुआ। इसके अलावा शहर के शाहगंज चौराहे के निकट, चौक समेत अन्य स्थानों पर आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
रेलवे स्टेशन के निकट स्थित एनआरएमयू के संघ भवन के सामने गुरुवार की शाम एनआरएमयू व नेशनल यूनिटी फाउंडेशन की ओर से श्रद्धालुओं व स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की सुविधा को लेकर मेडिकल कैंप व रैन बसेरे का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान कई लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस मौके पर डॉ. मेराज खान, डॉ. जीशान खान, डॉ. नफीस फारूकी, केशव गुप्ता, ज्योति स्वरूप, सुरेश चंद्र द्विवेदी, अफसर मिर्जा, नूर सबा, करन, अनिल श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
ऐतिहासिक दुर्गापूजा महोत्सव में जहां देवी प्रतिमाओं के मंडपों में भव्य मंदिर के स्वरूप देखने को मिल रहे हैं वहीं देशभक्ति का भी माहौल तैयार किया गया है। शहर के शाहगंज मोहल्ले के कुंजड़ा बाग क्षेत्र में जय मां सरस्वती पूजा समिति की ओर से पुलवामा के शहीदों की स्मृति में पंडाल बनाया गया है। पंडाल के भीतर पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 सीआरपीएफ के वीर शहीदों के चित्र भी लगाए गए हैं।