फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   due to unannounced power cuts, people had anger

दो एक्सईएन व एसडीओ को बनाया बंधक

Thu, 03 Sep 2015 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Thu, 03 Sep 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती को लेकर भाकियू चौधरी गुट के कार्यकर्ताओं का गुस्सा गुरुवार दोपहर बाद फूट पड़ा। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने हाइडिल पहुंचकर दो एक्सईएन और एक एसडीओ को बंधक बना लिया। कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों को कार्यालय से निकाल कर ढाई घंटे बाहर धूप में दरी पर बैठाए रखा।

विज्ञापन


इस दौरान कार्यकर्ता वितरण खंड कार्यालय पर हंगामा व नारेबाजी करते रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन चौधरी गुट के कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दोपहर को शहर के दरियापुर स्थित विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर पहुंच गए।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के सामने दरी बिछाकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस बीच ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्या को लेकर पदाधिकारियों ने वितरण खंड प्रथम के एक्सईएन राजीव वर्मा व द्वितीय के चंद्रजीत प्रसाद से बात करनी चाही तो दोनों ने स्वयं को ही बिजली नहीं मिलने का जवाब दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पदाधिकारियों के मुताबिक एक्सईएन ने कहा कि उन्हें स्वयं बिजली नहीं मिल रही है तो वे दूसरों को कैसे दें। एक्सईएन की यह बात सुनते ही कार्यकर्ता भड़क गए। कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के सामने नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

कार्यालय में बैठे दोनों एक्सईएन और शहर के एसडीओ एके सिंह को बाहर निकालकर दरी पर बैठा दिया और नारेबाजी करने लगे। भाकियू के हंगामे व नारेबाजी के बीच दोनों एक्सईएन ने वार्ता का प्रयास किया लेकिन पदाधिकारियों ने एक भी नहीं सुनी और करीब ढाई घंटे तक धूप में दरी पर बैठाए रखा।

एक्सईएन की सूचना पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट रामचंद्र सरोज ने भाकियू पदाधिकारियों को आश्वासन देते हुए वार्ता के लिए राजी किया। सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दोनों एक्सईएन ने भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हृदयराम वर्मा, जिलाध्यक्ष रमाशंकर चौधरी, संदीप श्रीवास्तव समेत सभी कार्यकर्ताओं को अपने स्तर की बिजली समस्या 24 घंटे के भीतर दूर करने का आश्वासन दिया।


इसके बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने तीनों इंजीनियरों को छोड़ा। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाकियू ने बिजली व्यवस्था नहीं सुधरने पर फिर आंदोलन की घोषणा की है। भाकियू के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस भी पहुंच गई थी। पदाधिकारियों ने दोनों अधिशासी अभियंताओं को बिजली समस्याओं का ज्ञापन भी सौंपा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed