फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Due to the immersion procession, the bus routes were changed, increasing the difficulties of the passengers.

Sultanpur News: विसर्जन शोभायात्रा के चलते बसों का रूट बदलने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं

Wed, 08 Oct 2025 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Due to the immersion procession, the bus routes were changed, increasing the difficulties of the passengers.
रोडवेज बस परिसर में खड़ीं बसें। - फोटो : रोडवेज बस परिसर में खड़ीं बसें।
सुल्तानपुर। शहर के दुर्गा पूजा महोत्सव में देवी प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर बसों का रूट डायवर्ट किया गया है। इसके चलते लखनऊ और वाराणसी से आने वाली बसें सीधे शहर में प्रवेश नहीं कर पा रही हैं। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

शहर में मंगलवार से देवी प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा शुरू हुई है। यह क्रम बृहस्पतिवार तक चलेगा। इस बीच शहर और ग्रामीण अंचल की देवी प्रतिमाओं का विसर्जन सीताकुंड घाट पर कराया जाएगा। कार्यक्रम को सकुशल निपटाने के लिए बृहस्पतिवार तक शहर में सभी बड़े और मध्यम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इसके चलते अमहट और पयागीपुर से रोडवेज की बसें शहर के अंदर प्रवेश नहीं कर पा रही है। इसकी जगह अब बाईपास से होते हुए टेढ़ुई मार्ग से शहर के अंदर बस अड्डे तक आ रही हैं। इससे यात्रियों का समय बर्बाद हो रहा है। यही नहीं रोडवेज बस अड्डे से लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज को जाने वाली बसें टेढ़ुई मार्ग से ही भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन

यात्रियों ने बताई परेशानी
मंगलवार को दोपहर एक बजे के करीब बस स्टेशन पर जग प्रसाद यादव खड़े थे। जौनपुर जाने के लिए बस ढूंढ़ रहे थे। पूछताछ केंद्र पर बताया गया कि यहां से ई-रिक्शा पकड़कर पयागीपुर चले जाइए। वहां से बस मिल जाएगी। प्रतिमा तिवारी को अपने बच्चों के साथ प्रयागराज जाना था। उन्हें भी बस नहीं मिली। राकेश कुमार ने बताया कि यहां पर अक्सर दोपहर के बाद बस नहीं मिलती है। इस समय देवी प्रतिमाओं के विसर्जन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व का भी हो रहा नुकसान
स्टेशन इंचार्ज नान्हूराम सरोज ने कहा कि रूट डायवर्जन से यात्रियों की परेशानी बढ़ी है। साथ ही तीन किलोमीटर का अतिरिक्त बसों का सफर होने से राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। देवी प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed