{"_id":"5fe0c8818ebc3e3d426928aa","slug":"drugs-will-not-be-given-to-children-and-pregnant-women-sultanpur-news-lko55603940","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों और गर्भवती महिलाओं को नहीं दी जाएगी फाइलेरिया की दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों और गर्भवती महिलाओं को नहीं दी जाएगी फाइलेरिया की दवा
विज्ञापन
सुल्तानपुर। 196 गांवों के करीब पौने दो लाख लोगों को फाइलेरिया मुक्त अभियान के तहत दवा वितरण अभियान सोमवार से शुरू हो गया। डीईसी और एल्बेंडाजोल दवा लोगों को 20 दिनों में बांटी जानी है। दवा वितरण में 186 टीमों को लगाया गया है।
भदैंया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा पीएचसी बेलसौना व शंभूगंज की देखरेख में 21 दिसंबर से आठ जनवरी तक 73 ग्राम पंचायतों में फाइलेरिया की दवा लोगों को घर-घर बांटी जानी है। इसके लिए 186 टीमें बनाकर 372 स्वास्थ्य कार्यकर्ता व एनजीओ कार्यकर्ताओं की टीम लगाई गई है।
इस अभियान के लिए सीएचसी में तैनात बीसीपीएम दिनेश तिवारी को प्रभारी बनाया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राकेश सिब्बल ने बताया कि दो साल से कम आयु के बच्चों, गंभीर रोग से बीमारी से ग्रसित लोगों व गर्भवती महिलाओं को यह दवा नहीं दी जानी है।
विज्ञापन
दो से पांच साल के बच्चों को डीईसी एक गोली और एल्बेंडाजोल एक गोली, पांच से 15 साल के लोगों को दो डीईसी व एक एल्बेंडाजोल तथा 15 से 60 साल के लोगों को तीन डीईसी व एक एल्बेंडाजोल टेबलेट खाना है। सीएचसी पर डीसी व एल्बेंडाजोल दवाएं आ चुकी हैं।