फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   drowned in the river

अंतिम संस्कार के बाद नदी में स्नान कर रहे किशोर समेत दो डूबे

Fri, 01 Oct 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
drowned in the river
सुल्तानपुर। दियरा घाट पर अंतिम संस्कार के बाद गोमती नदी में स्नान कर रहे एक किशोर समेत दो लोग पानी के तेज बहाव में डूब गए। ग्रामीणों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू की है, लेकिन देर शाम तक उनका पता नहीं चल सका है। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने अभियान तेज करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जयसिंहपुर क्षेत्र के मैरी रंजीत (नथईपुर) गांव निवासी रामप्यारे का बृहस्पतिवार को निधन हो गया था। शुक्रवार को गांव के लोग उनका अंतिम संस्कार करने मोतिगरपुर क्षेत्र के दियरा घाट पहुंचे थे। शव के दाह संस्कार के बाद दोपहर करीब दो बजे लोग गोमती नदी में स्नान रहे थे। गांव वालों के साथ नथईपुर के हिमांशु (19) पुत्र अयोध्या प्रसाद व मुरारी (14) पुत्र महावीर भी नदी में स्नान कर रहे थे। इस बीच दोनों गहरे पानी में चले गए। चीख-पुकार पर लोगों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। साथ आए लोगों ने घटना की सूचना मोतिगरपुर पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना पाकर मोतिगरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों के प्रयास से हिमांशु और मुरारी को ढूंढने के लिए गोताखोरों का उतारा है, लेकिन देर शाम तक पता नहीं चल सका है। मैरी रंजीत के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह ने पुलिस से और गोताखोरों की मदद लेने की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर जयसिंहपुर एसडीएम रामअवतार, थानाध्यक्ष मोतिगरपुर राजकुमार दियरा पहुंच गए हैं। दो लोगों के नदी में डूबने की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। संबंधित परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed