{"_id":"b110d41fb42e8e2477dcdcca50decdaf","slug":"drizzling-in-town-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी से मामूली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी से मामूली राहत
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sun, 09 Aug 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिले में रविवार को दोपहर बाद बूंदाबांदी होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से मामूली राहत मिल गई। बारिश नहीं होने से धान की फसल सूखने लगी है। मौसम विभाग ने सोमवार को आसमान में बदली रहने और छिटपुट बारिश का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
रविवार को सुबह के समय मौसम साफ रहा और धूप निकल आई। दोपहर आते-आते तेज धूप होने लगी। दोपहर के समय हो रही चिलचिलाती धूप से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। धूप से बचाव के लिए लोगों को गमछा व छाता का सहारा लेना पड़ा। दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया और आसमान में बादल छा गए।
विज्ञापन
इस दौरान शहर समेत कई अन्य इलाकों में बूंदाबांदी होने लगी। बूंदाबांदी से लोगों को उमस भरी गर्मी से मामूली राहत मिल गई। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम में आर्द्रता(नमी) 81-73 फीसदी रही।
विज्ञापन