फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   doctor operated on right leg of elderly woman instead of left leg In Sultanpur elderly women unable to walk

वाह रे डॉक्टर: दिक्कत बायें पैर में...ऑपरेशन कर दिया दायें का; हंगामा हुआ तो दूसरे का भी किया; चलने में असमर्थ

Thu, 26 Dec 2024 08:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 Dec 2024 08:43 PM IST
सार

दिक्कत बायें पैर में थी। डॉक्टर ने ऑपरेशन दायें पैर का कर दिया। पता चला तो दूसरे का भी किया कर दिया। बुजुर्ग महिला दोनों पैर से चलने में असमर्थ हो गई है। 

विज्ञापन
doctor operated on right leg of elderly woman instead of left leg In Sultanpur elderly women unable to walk
भुलइया देवी , जिनका डॉक्टर ने दोनों पैर का ऑपरेशन कर दिया। - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के सुल्तानपुर में गोलाघाट स्थित एक हॉस्पिटल में एक बुजुर्ग महिला के बायें पैर की जगह दाहिने पैर का ऑपरेशन करने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत करने पर चिकित्सक ने बाद में बायें पैर का ऑपरेशन किया। अब बुजुर्ग महिला दोनों पैरों से चलने में असमर्थ हो गई है। उनके पुत्र ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली नगर में तहरीर दी है।

विज्ञापन




प्रतापगढ़ जिले के कंधई हनुमानगंज निवासी गनेश कुमार प्रजापति के मुताबिक उनकी मां भुलइया देवी बायें पैर में चोट लगने से चलने-फिरने में असमर्थ थीं। उन्हें गोलाघाट स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां 26 दिसंबर को उनके बायें पैर का ऑपरेशन करने के लिए डॉक्टर उन्हें ऑपरेशन थियेटर में ले गए। 

विज्ञापन

चलने-फिरने में असमर्थ

ऑपरेशन के बाद जब उन्हें बाहर निकाला गया तो पता चला कि चिकित्सक ने दाहिने पैर का ऑपरेशन कर दिया। इसका विरोध करने पर उनकी मां को दोबारा से ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया। जहां पर उनके बायें पैर का भी आपरेशन कर दिया गया। अब उनकी मां चलने-फिरने में असमर्थ हैं। पीड़ित ने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कोतवाली नगर में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक नारदमुनि सिंह ने बताया कि अभी उन्हें तहरीर नहीं मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed