फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Do not neglect your ears during the rainy season; cases of infection have risen

Sultanpur News: बारिश में कान की अनदेखी न करें, संक्रमण के मामले बढ़े

Thu, 02 Jul 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 02 Jul 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Do not neglect your ears during the rainy season; cases of infection have risen
मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में लगी मरीजों व तीमारदारों की भीड़।-संवाद
सुल्तानपुर। बारिश से लगातार बढ़ रही नमी और कान में पानी जाने से कान दर्द, खुजली, बहने और सुनाई कम देने जैसी समस्याओं के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। मेडिकल कॉलेज की ईएनटी ओपीडी से लेकर निजी क्लीनिकों तक मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। विशेषज्ञों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में कान के फंगल और बैक्टीरियल संक्रमण के मामले लगभग दोगुने हो गए हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के नाक, कान एवं गला (ईएनटी) विभाग में बृहस्पतिवार को सामान्य दिनों की तुलना में कहीं अधिक मरीज पहुंचे। ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अंबर केसरवानी ने बताया कि पहले करीब 80 मरीज इलाज के लिए आते थे, जबकि बृहस्पतिवार को यह संख्या बढ़कर लगभग 170 पहुंच गई। इनमें अधिकांश मरीज कान दर्द, खुजली, कान बहने और सुनाई कम देने की शिकायत लेकर पहुंचे। बताया कि बच्चों और बुजुर्गों में संक्रमण का खतरा अधिक रहता है, क्योंकि उनकी प्रतिरोधक क्षमता अपेक्षाकृत कम होती है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज पहुंचे अंकित मिश्र ने बताया कि नहाते समय कान में पानी चला गया था। बाद में कान साफ करने की कोशिश की तो तेज दर्द शुरू हो गया। अहिमाने निवासी सुशील कुमार ने बताया कि बारिश में भीगने के बाद रात में कान बहने लगा, जिसके चलते सुबह अस्पताल पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे रखें कानों का ध्यान
नहाते समय जरूरत हो तो कान में रूई लगाएं।
बारिश में भीगने के बाद कान को सूखा रखें।
कान में दर्द, खुजली या पानी आने पर तुरंत ईएनटी विशेषज्ञ से जांच कराएं।
माचिस की तीली, हेयर पिन या अन्य नुकीली वस्तु से कान साफ न करें।
बिना डॉक्टर की सलाह के सरसों का तेल या कोई घरेलू तरल पदार्थ कान में न डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed