फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Dm]M became angry to see the fault of electric supply

ट्रांसफार्मर व जर्जर तारों के न बदलने भड़के डीएम

Wed, 17 Jun 2015 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सुलतानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सुलतानपुर Updated Wed, 17 Jun 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन

फसलों की सिंचाई के लिए 238 नलकूपों की नाली का निर्माण कराने के लिए

विज्ञापन
कार्ययोजना शासन को भेजी गई है। नहरों की सिल्ट सफाई का भी निर्देश दिया गया है।

विकास भवन सभाकक्ष में बुधवार को आयोजित किसान दिवस में जिलाधिकारी अदिति सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ किसानों की समस्याओं को सुना। जर्जर तार व ट्रांसफार्मर समय से नहीं बदलने की शिकायत मिलने पर डीएम ने एसडीओ व अवर  अभियंता के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित करने का निर्देश एक्सईएन विद्युत को दिया।

कहा कि आदेश का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण नहीं किया जा रहा है। किसानों को बताया कि उनकी मांग पर 238 नलकूपों के नाली निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही कार्य शुरू हो जाएगा। मानइरों की सिल्ट सफाई नहीं होने की शिकायत पर तुरंत सफाई कार्य शुरू कराने का निर्देश एक्सईएन सिंचाई को दिया। किसान दिवस में अधिकारियों ने कृषि संबंधी योजनाओं की जानकारी दी।

केबीके के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमबी सिंह व उप निदेशक कृषि राघवराम वर्मा ने नई तकनीक से खेती की जानकारी दी। सीडीओ श्रीकांत मिश्र ने समय से किसानों की समस्याओं को दूर करने का निर्देश दिया। इस मौके पर संबधित अधिकारी व किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed