{"_id":"60ddf1328ebc3e73775efac0","slug":"dm-inspected-poorvanchal-express-way-sultanpur-news-lko5850189160","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने लिया पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने लिया पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का जायजा
विज्ञापन
बल्दीराय/हलियापुर। चार जुलाई को मुख्यमंत्री के संभावित दौरे के मद्देनजर बृहस्पतिवार को डीएम व एसपी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद डीएम ने निर्माण कार्यों की समीक्षा भी की। इसके बाद बाजार व गोवंश आश्रय स्थल का भी जायजा लिया।
मुख्यमंत्री के चार जुलाई के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के संभावित निरीक्षण कार्यक्रम को देखते हुए बृहस्पतिवार को डीएम रवीश गुप्ता, एसपी डॉ. विपिन मिश्र व सीडीओ अतुल वत्स ने सिक्स लेन का जायजा लिया।
डीएम ने कुवांसी बड़ाडाड़ के पास निर्माण कार्य को देखा। इसके बाद कार्यदायी संस्था कार्यालय में अधिकारियों के साथ कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने एक्सप्रेस-वे से जुड़ी समस्याएं दूर करने का निर्देश दिया। इसके बाद रनमूसेपुर स्थित अस्थाई गौशाला का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
गोवंशों के रख-रखाव, चारा व सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। हलियापुर कस्बे में करीब नौ लाख की लागत से प्रस्तावित हाट (बाजार) शेड निर्माण स्थल का जायजा लेते हुए कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया। मनरेगा से बनी नाली व संपर्क मार्ग के गुणवत्ता के लिए माप कराई।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ भी किया। इस मौके पर एसडीएम बल्दीराय राजेश कुमार सिंह, डीसी मनरेगा विनय श्रीवास्तव, बीडीओ अंजली सरोज समेत संबंधित मौजूद रहे।