फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   DM gave the child a PCV vaccine

डीएम ने बच्चे को पिलाई पीसीवी वैक्सीन

Thu, 13 Aug 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
DM gave the child a PCV vaccine
सुल्तानपुर। शासन की ओर से छोटे बच्चों के पीसीवी वैक्सीन पिलाने के कार्यक्रम का बृहस्पतिवार को डीएम ने एक बूथ पर शुभारंभ किया। डीएम ने भदैंया विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय सरायअचल में बच्चे को पीसीवी वैक्सीन की खुराक पिलाई। बताया कि निमोनिया से बचाव के लिए डेढ़, तीन व नौ माह के बच्चों को ये वैक्सीन पिलाई जाती है।
विज्ञापन

इसके बाद शहर के पं. रामनरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित बैठक में डीएम सी. इंदुमती ने कांटैक्ट ट्रेसिंग व सर्विलांस पर जोर दिया। उन्होंने कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए सुपरवाइजरों को अपने क्षेत्र में भ्रमण का निर्देश दिया। शहर का जिक्र करते हुए कहा कि रोजाना प्रत्येक वार्ड में पांच टीमें काम कर रही हैं।
विज्ञापन

उन्हें रोजाना रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। डीएम ने सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क के प्रयोग पर जोर दिया। इसके बाद जिलाधिकारी ने विकास भवन सभाकक्ष में 50 लाख रुपये लागत वाली परियोजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा में सात परियोजनाओं का कार्य शुरू नहीं पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रारंभ करने का निर्देश दिया। दो परियोजनाओं से संबंधित विवाद का निस्तारण करने की जिम्मेदारी एसडीएम व सीओ जयसिंहपुर व लंभुआ को दी। अनुपस्थित रहे एक अधिशाषी अभियंता से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ अतुल वत्स समेत संबंधित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed