{"_id":"6ace7e6df84ff51652045517","slug":"dj-volume-to-comply-with-standards-monitoring-via-cctv-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-167202-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: डीजे की आवाज मानक के अनुरूप, सीसीटीवी से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: डीजे की आवाज मानक के अनुरूप, सीसीटीवी से होगी निगरानी
Wed, 14 Oct 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दुर्गापूजा महोत्सव को सकुशल संपन्न कराने के लिए मंगलवार को अयोध्या के मंडलायुक्त राजेश कुमार और डीआईजी सोमेन बर्मा ने कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक व पुलिस तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों ने भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए। साथ ही डीजे की आवाज निर्धारित मानक के अनुरूप रखने की हिदायत दी।
जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने पीपीटी के माध्यम से तैयारियों की जानकारी दी। इसमें अग्नि सुरक्षा, विद्युत आपूर्ति, पूजा पंडालों की ऊंचाई, अग्निशामक यंत्र, अनुमति, विसर्जन स्थलों और रूट की व्यवस्था शामिल रही। महोत्सव के लिए नियुक्त सुपर जोनल, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती के बारे में भी बताया गया। मंडलायुक्त ने पूजा समितियों और समाजसेवियों को संबंधित अधिकारियों के मोबाइल नंबर रखने के निर्देश दिए। डीआईजी ने संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने विसर्जन स्थलों की समीक्षा भी की। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखकर कार्रवाई करने को कहा। बैठक में एसपी विनीत जायसवाल, सीडीओ विनय कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।