फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   diwali

मिठाई, पटाखा और दीए की जमकर हुई खरीदारी

Wed, 03 Nov 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
diwali
28. सुल्तानपुर में गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा खरीदते लोग। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। दिवाली के एक दिन पहले बुधवार को दिनभर बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ी। दो दिन में झालर, मिट्टी के दीये, लाई-चूरा, मिष्ठान, वाहन, इलेक्ट्रिक समेत अन्य सामानों के करीब 10 करोड़ रुपये के कारोबार के आसार हैं। शहर के चौक इलाके में भीड़ को देखते हुए वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। सड़क की पटरियों से लेकर दुकानों में हर तरफ दीपावली के मेले की भीड़ नजर आई। भीड़ से व्यावसाइयों की उम्मीद भी बढ़ गई है। ग्रामीण अंचल की बाजारों में रौनक रही। देर शाम लोगों के घर रंग-बिरंगी झालर, लाइटें व मोमबत्तियों की रोशनी से जगमग हो गए।
विज्ञापन

दीपावली के एक दिन पूर्व बुधवार को ही बाजार में खरीदारों की भीड़ रही। चौक व जीएन रोड इलाके में खरीदारों की सर्वाधिक भीड़ देखी गई। जगह-जगह सजे लाई-चूरा, मिठाई, खिलौने, गट्टे की खरीदारी सुबह से ही शुरू हो गई। इसके साथ ही गणेश-लक्ष्मी की छोटी-बड़ी मूर्तियां, कपड़े की दुकानों पर भी दिन भर भीड़ रही। सर्वाधिक भीड़ मिठाई की दुकानों पर उमड़ी। मिठाई की दुकानें सड़क की पटरियों तक टेंट लगाकर बढ़ाई गई हैं। लोगों ने मिठाइयों की जमकर खरीदारी की। ज्यादातर सूखी मिठाइयां ही पसंद की गईं।
विज्ञापन

व्यापारियों के अनुमान के मुताबिक, बुधवार को मिष्ठान, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, लाई-चूरा, गट्टा, झालर, कपड़ा समेत करीब चार करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। बृहस्पतिवार को दिवाली के दिन भी करीब छह करोड़ रुपये के कारोबार के आसार हैं। देर शाम लोगों के घर रोशनी से नहा उठे। रंग-बिरंगी झालरें व टिमटिमाती मोमबत्तियां शहर में एक दिन पूर्व ही दीपावली सा नजारा पेश कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

112 नंबर पर दें जानकारी
दीपावली त्योहार को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि जिले के सभी सर्किल के सीओ को अपने क्षेत्र में रहने का निर्देश दिया गया है। सभी थानाध्यक्षों को क्षेत्र पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। शरारती तत्वों से निपटने के लिए पुलिस मुस्तैद है। शराब के नशे में वाहन चलाने वालों की जांच की जाएगी। अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम के 112 नंबर पर और सीयूजी नंबर 9454400310 पर दी जा सकती है।
फायर स्टेशन के कंट्रोल नंबर
मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आगजनी जैसे हालात से निपटने के लिए फायर स्टेशन के कंट्रोल रूम पर 240479, 101 और सीयूजी नंबर 9454418350 पर सूचना दी जा सकती है। फायर कर्मियों को 24 घंटे ड्यूटी पर मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया है।
इमरजेंसी ड्यूटी करेंगे चिकित्सक
दिवाली के त्योहार को देखते हुए जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। बर्न वार्ड को भी तैयार रखा गया है। सीएमएस डॉ. एससी कौशल ने बताया कि इमरजेंसी कक्ष के समीप ही एक वार्ड को आरक्षित किया गया है। जिला अस्पताल के सभी चिकित्सकों को अलर्ट पर रखा गया है। चिकित्सीय सेवा में परेशानी आने पर उनके सीयूजी नंबर 954455424 पर संपर्क किया जा सकता है।
अलर्ट रहेगी एंबुलेंस सेवा
सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि दीपावली पर्व पर किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए 108 एंबुलेंस सेवा को क्षेत्रवार अलर्ट किया गया है। सभी सीएचसी पर चिकित्सकों को ड्यूटी पर रहने का निर्देश दिया गया है।

बाबा जनवारी नाथ धाम पर जलाए गए 5100 दीये
लंभुआ। बाबा जनवारी नाथ धाम सेवा संस्थान के तत्वावधान में दीपावली की पूर्व संध्या पर बुधवार को बाबा जनवारी नाथ धाम पर सैतापुर सराय की भजन-कीर्तन मंडली ने कीर्तन किया। इसके बाद 5100 दीपक जलाकर विधि-विधान पूर्वक भगवान शिव व अन्य देवी-देवताओं की पूजा की गई। इस मौके पर रामशिरोमणि तिवारी, राम उजागिर मिश्रा, भारत मिश्रा, रामचंद्र मिश्रा, रमाशंकर मिश्रा, रणवीर सिंह, नरेंद्र प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, रामकेश सिंह, कौशल दास महाराज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed